मोटरसाइकिल और ऑटो के आमने सामने की टक्कर मे एक की मौत ,कई जख्मी ,डीएमसीएच मे जख्मियों का चल रहा इलाज।
मोटरसाइकिल और ऑटो के आमने सामने की टक्कर मे एक की मौत ,कई जख्मी ,डीएमसीएच मे जख्मियों का चल रहा इलाज।
मोटरसाइकिल और ऑटो के आमने सामने की टक्कर मे एक की मौत ,कई जख्मी ,डीएमसीएच मे जख्मियों का चल रहा इलाज।
दरभंगा /
दरभंगा बेनीपुर मुख्य मार्ग नार बांध के पास मोटरसाइकिल और ऑटो के टक्कर में एक युवक की मौत हो गइ एवं दो युवक बुरी तरह घायल हो गए ,जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।वहीं घायलों का इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम ऑटो चालक दरभंगा की ओर से बेनीपुर की तरफ जा रहा था इस दौरान ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक देकुली चट्टी गांव निवासी रूपेश लाल देव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार दो युवक सुधीर लालदेव और सुमन लाल देव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही इस घटना में ऑटो चालक लाल बाबू राय सहित टेंपो पर सवार तीन यात्री भी जख्मी हो गए हैं। घटना के संबंध में मृतक के भाई गुड्डू लाल देव ने बताया कि रूपेश अपने दो दोस्तों के साथ माधवपुर की तरफ से दरभंगा के तरफ जा रहा था इस दौरान दरभंगा की ओर से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इधर डॉक्टर के अनुसार दोनों घायल सुधीर लाल देव वह सुमन लाल देव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।