टूना झा की मौत पर परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप ,एसडीपीओ ने कहा कि हर बिंदुओं पर की जाएगी जांच ?
समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी
समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना से बड़ी खबर आ रही हैं। पुलिस अभिरक्षा मे एक आरोपी की मौत हो गयी हैं। इसे लेकर परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहें हैं कि पुलिस की पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई हैं हालांकि एसडीपीओ का कहना हैं कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही पता चल सकता हैं कि मौत किन कारणों से हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के कृष्ण कान्त झा उर्फ टूना झा को बीती रात पुलिस उसके घर पकड़ने के लिये गई थी। बताया जा रहा हैं कि टूना झा के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था ,जिसे तामीला के लिये पुलिस उसे पकड़कर थाना ला रही थी। पुलिस का कहना हैं कि रास्ते मे टूना की तबियत बिगड़ गई और उसे बेहतर इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन तबियत बिगड़ता देख बेहतर इलाज के लिये पुलिस उसे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टूना झा के भाई राधा कृष्ण झा ने इस बाबत कहा हैं कि उसके भाई की मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई हैं।एसडीपीओ ने कहा कि थानाध्यक्ष इस मामले मे कारवाई कर रहें हैं ,उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच कर कारवाई की जाएगी।
मोटरसाइकिल और ऑटो के आमने सामने की टक्कर मे एक की मौत ,कई जख्मी ,डीएमसीएच मे जख्मियों का चल रहा इलाज।
बिरौल के नौडेगा गांव से एक लड़का का अपहरण कर लिए जाने का मामला आया सामने, लड़का के पिता ने थाना में आवेदन देते हुए सात लोगों को किया नामजद,अनुसंधान में जुटी पुलिस।