घरेलू रसोई गेस की होम डिलीवरी मे अब नहीं देना होगा चार्ज ,सरकार के अपर सचिव ने लिखा सभी जिलाधिकारी को लिखा पत्र।

दरभंगा /संजय कुमार राय
घरेलू रसोई गैस की होम डिलेवरी में अगर आप वेंडर को होम डिलीवरी चार्ज देते हैं तो रुक जाईये। अब होम डिलीवरी चार्ज देने की जरूरत नहीं हैं। इसके लिये सरकार के उप सचिव उपेंद्र कुमार ने सभी जिला के जिला पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया हैं।
अगर आप भी रसोई गैस सिलेंडर लेते हैं और गैस ऐजेंसी द्वारा सिलेंडर डिलिवरी का शुल्क वेंडर लेता है तो उसे अब डिलेवरी चार्ज (भाड़ा) का पैसा नही देना हैं। इसके लिये अगर गैस ऐजेंसी मनमानी करता है तो आप आनलाईन संबंधित कंपनी को या स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। एक रूपया भी डिलिवरी चार्ज आपको नहीं देना हैं। अगर एजेंसी मालिक जबरन डिलीवरी चार्ज के लिये दबाव बनाता हैं तो शिकायत करने पर ऐसे एजेंसी मालिक के विरुद्ध कारवाई हो सकती हैं। इसकी जवाबदेही जिला आपूर्ति पदाधिकारी /अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई हैं। शिकायत करने पर विधिवत जांच कर कारवाई करने का निर्देश सरकार के अपर सचिव ने दिया हैं। इस बाबत पत्र के माध्यम से सभी जिला के पदाधिकारियों को पत्र देकर सूचित किया गया हैं।