समस्तीपुर के एसपी ने पांच थानों मे नये पुनि की कर दी तैनाती ,रोसड़ा थानाध्यक्ष बने मुकेश तो नगर थाना का भार संभालेंगे आशुतोष।

समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी
समस्तीपुर जिला के एसपी ने 14थाना ओपी मे नये पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती के बाद पांच थाना अध्यक्षों की तैनाती मंगलवार की देर शाम की हैं।एसपी विनय कुमार तिवारी ने निर्देश दिया हैं कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने नये प्रतिष्ठान मे योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन से शीघ्र अवगत कराये। एसपी विनय तिवारी ने यह भी निर्देश मे कहा हैं कि आपके विरुद्ध अगर कोई आपराधिक कांड हैं ,विभागीय कार्यवाही लंबित हैं ,मद्य निषेध मामलों मे दस वर्षों के लिये थानाध्यक्ष पद से वंचित किया गया हो आदि हैं तो योगदान से पूर्व अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के अवलोकनार्थ समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिन पांच पुनि को थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की गई हैं उसमें पुनि आशुतोष कुमार को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना ,पुनि पिंकी प्रसाद को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना ,पुनि कुणाल चंद्र सिंह को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पटोरी ,पुनि मुकेश कुमार मंडल को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रोसड़ा एवं पुनि राकेश कुमार रंजन को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलसिंहसराय थाना बनाया गया हैं।