दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत पूर्ववर्ती नियोजित छात्र-छात्रा मिलन समारोह का किया गया आयोजन।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत पूर्ववर्ती नियोजित छात्र-छात्रा मिलन समारोह का किया गया आयोजन।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत पूर्ववर्ती नियोजित छात्र-छात्रा मिलन समारोह का किया गया आयोजन।
बिरौल/दरभंगा
प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जीविका बिरौल के तत्वाधान मे पृथ्वी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के नव निर्मित सामुदाय आधारित प्रशिक्षण केंद्र सभागार में प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता मे पूर्ववर्ती नियोजित छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन जिला से आये प्रखंड मेंटर उत्तम कुमार,रोजगार प्रबंधक राहुल बिल्टु, लेखापाल अमर कुमार रावत सी एल एफ की अध्यक्षा हीरा देवी एवं बी पी एम आमोद कुमार शर्मा और प्रभारी बी पी एम गौड़ाबौराम मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर किया गया।
इस मौके पर जीविका के माध्यम से दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहद प्रशिक्षणोप्रांत जॉब प्राप्त छात्रा इसरत जहां, मोसरत जहां, प्रतिभा कुमारी,अर्चना कुमारी, कल्पना कुमारी काजल कुमारी ने अपने अनुभवों को प्रस्तुत करते हुए कहा की हम लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर नोयडा उत्तर प्रदेश मे नौकरी कर रहे है। उन्होंने जीविका को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि कभी नौकरी कर पाएंगे परंतु जीविका मेरे सपने को साकार कर दिया।सहित सैंकड़ो की संख्या मे जीविका दिदियाँ एवं जीविका कर्मी ने भाग लिया। मंच का संचालन श्याम कुमार साह ने किया।संबोधित करते हुए बी पी एम आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि समाजिक एवंआर्थिक सशक्तिकरण की दिशा मे जीविका के माध्यम से युवा एवम् युवतियाँ रोजगार प्राप्त कर केवल अपने परिवार मे आर्थिक बदलाव ही नही बल्कि समाज के बेरोजगार युवको एवं युवतियाँ को प्रेरणा भी दे रही है।