एसएसपी ने बहादुरपुर थाना के मेनेजर और थाना लेखक की लगाई क्लास ,कहा अगली बार बिना वर्दी के दिखाई पड़े तो खैर नहीं ?

दरभंगा/संजय कुमार राय
आप बिना वर्दी के डयूटी करते हैं ,अगर अगली बार बिना वर्दी के दिखाई पड़े तो आपकी खैरियत नहीं ,यह हिदायत एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बहादुरपुर थाना के थाना मैनेजर मिथिलेश कुमार व थाना लेखक राम पदार्थ चौहान को दी हैं
दरअसल जिलाधिकारी राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम में रखे इवीएम का निरीक्षण करने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे।
निरीक्षण के बाद एसएसपी बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये।इस दौरान थाना मे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया ।
थाना पहुंचते हीं उन्होंने सादे लिबास मे थाना मैनेजर व थाना लेखक का क्लास लगाया। एसपी ने थाने के सिरीस्ता कक्ष, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य भवनों का निरीक्षण किया।
थाना परिसर में गंदगी देखकर प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी को हिदायत देते हुए कहा कि थाने में हमेशा साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। थाना प्रबंधक को थाना के रख-रखाव सहित सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।