बहादुरपुर थाना की पुलिस ने किया तीन चोर को गिरफ्तार ,पूछताछ के बाद भेंज दिया गया न्यायिक हिरासत।

दरभंगा /

कई महीने बीत जानें के बाद दरभंगा पुलिस की और से अच्छी खबर मिल रही हैं।एक तरफ पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहें 25हजार के इनामी कुख्यात को पकड़ी हैं वहीं दूसरी तरफ बहादुरपुर थाना की पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार किया है।यह कारवाई नये एसएसपी /एसपी के योगदान के बाद पुलिसिया कार्यशैली मे हुये बदलाव का नतीजा तो नहीं हैं।

पकड़े गए चोर मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के  सब्जी मंडी नया बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है। पकड़ा गया चोर आदित्य राज उर्फ आयुष , राजीव कुमार एवं राजू सिंह के रूप मे पहचान की गई  है। बताया जाता है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बेला याकूब गंज चौक के रहने वाले राम लखन महतो की पत्नी शीला देवी ने तीनों आरोपितों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

आवेदन में बताया था की आयुष घर में घुसकर उनके पति का मोबाइल से सिम निकाल लिया था।

सिम निकालने के बाद वह अपने मोबाइल में सिम लगाकर अपनी मां के मोबाइल नंबर से यूपीआई बनाया और उनके पति के खाता से 25 लाख रुपए निकाल लिया था , साथ ही उनके आलमीरा में रखे सोने का कई आभूषण  एवं 50 हजार रुपए नकद भी चोरी कर ली थी।

प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आयुष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई  तो उसने कबूल किया कि अपने दोस्तों के खाते में रुपया ट्रांसफर कर दिया है और रुपया से मौज मस्ती करने में खर्च हो गया है। आयुष के निशानदेही पर राजू और राजीव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।