बिरौल के बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने जलाया विभाग के द्वारा जारी नये नियमावली प्रति, शिक्षकों ने कहा सरकार फरमान वापस नहीं लेती तो होगा उग्र आंदोलन।

बिरौल/दरभंगा

राज्य शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर सोमवार को बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय में कमेटी द्वारा निर्गत आदेश की प्रति जलाकर नियोजित शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया।अनुमंडल अंतर्गत बिरौल, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर,किरतपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में संध्या करीब 5.30 बजे प्रदर्शन किया। इसी क्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र बिरौल में भी आदेश की प्रति जलाकर शिक्षकों ने विरोध प्रकट करते हुए बिहार सरकार शिक्षा विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की।जिसकी अध्यक्षता कमाल उद्दीन खां एवं कृष्ण चन्द्र आचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।कमाल उद्दीन खां ने कहा कि हमलोग पहले से ही दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण हैं इसलिए सरकार बिना शर्त राज्यकर्मी के रूप में समायोजित करें। वहीं कृष्ण चन्द्र आचार्य ने कहा कि सरकार अगर तुगलकी फरमान वापस नहीं लेती है तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर कृष्णा प्रसाद,मो.मेराज,चंद्रवीर नारायण,खुर्शीद आलम मोहम्मद हंजिला जितेंद्र चौधरी महेंद्र कुमार दास शमीम अख्तर संतोष कुमार जितेंद्र कुमार गांधी मोहम्मद नदीम,सुशील राय सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित हुए।