कई वर्षों से फरार चल रहें अंतरजिला के कुख्यात 25हजार के इनामी को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार ,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने दी जानकारी।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा जिला की पुलिस ने कई मामलों के कुख्यात एक अंतरजिला के अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार हुये अपराधी पर पुलिस ने 25हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। लूट ,डकैती मद्य निषेध ,उत्पाद अधिनियम के तहत ये आरोपी थे और पुलिस इनकी तालाश मे जुटी हुई थी। लेकिन दरभंगा पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी देते हुये एसएसपी ने कहा कि सिंहवाड़ा थाना एवं डीआईयू शाखा के पुलिस कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार अपराधी मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना अंतर्गत धनौर गांव निवासी राज किशोर मिश्रा के पुत्र मोंनू कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं। मोनू मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी हैं। एसएसपी ने कहा हैं कि दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर जिला मे इस शातिर के विरूद्ध आठ मुकदमे दर्ज हैं इसमें पांच मुकदमे मुजफ्फरपुर जिले मे हैं वहीं दरभंगा जिला मे तीन मुकदमे हैं जो जाले ,सिंहवाड़ा ,कमतौल थाना मे दर्ज हैं।
मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने कई वर्षों से फरार चल रहें मोनू की गिरफ्तारी के लिये 25हजार का इनाम घोषित कर दिया था आखिरकार वह दरभंगा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

