समस्तीपुर जिले के एसपी ने 14थाना /ओपी मे की नये थानेदारों की तैनाती।नये बैच के पुअनि को मिली थाना /ओपी की जवाबदेही।महिला थानाध्यक्ष बनी पुतुल।

समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी 

समस्तीपुर एसपी ने 14पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती विभिन्न थाना /ओपी मे कर दिया हैं।
जानकारी के अनुसार एसपी विनय कुमार तिवारी ने महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी को महिला थाना का थानाध्यक्ष बना दिया हैं वहीं उजियारपुर के सब इंस्पेक्टर को वैनी ,पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर अजीत त्रिवेदी को मोहनपुर ओपी ,सरायरंजन के पुअनि जवाहर लाल राम को विथान,मुफ्फसिल थाना के अपर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप को बिभुतिपुर ,पटोंरी के अपर थानाध्यक्ष संतोष यादव को अंगारघाट ,सिंघिया थाना के अपर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह को सिंघिया ,मुफ्फसिल थाना के पुअनि विशाल कुमार सिंह को मथुरापुर ,डीआईयू शाखा के पुअनि फैजल अंसारी को मूसरी घरारी ,पुअनि अशोक कुमार को हलई ओपी ,पुअनि राहुल कुमार को पूसा ,दलसिंहसराय के पुअनि मंजुला मिश्रा को घटहो ओपी ,पुअनि शनि कुमार मौसम को ताजपुर एवं पुअनि राजन कुमार 1को कल्याणपुर थाना का अध्यक्ष बनाया गया हैं। इस पोस्टिंग मे एसएसपी ने 2018बैच के पुलिस पदाधिकारियों को ज्यादा तरजीह दी हैं। उन्होंने बाहर जिले से आयें पुनि की पोस्टिंग अभी नहीं की हैं।