विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मुहल्ला से पवन गायब ?परिजनों ने थाना मे गुमशुदगी का दिया आवेदन।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मुहल्ला से पवन गायब ?परिजनों ने थाना मे गुमशुदगी का दिया आवेदन।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मुहल्ला से पवन गायब ?परिजनों ने थाना मे गुमशुदगी का दिया आवेदन।
दरभंगा /संजय कुमार राय
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मुहल्ले से एक व्यक्ति के गुमशुदगी को लेकर उनके परिजनों ने थाना मे आवेदन दिया हैं। अब परिजनों को शक हो रहा हैं कि किसी ने उनका अपहरण तो नहीं कर लिया हैं ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवि थाना क्षेत्र के आजम नगर मुहल्ला मे रह रहें प्रभाष सिंह ने अपने 55वर्षीय पिता पवन कुमार सिंह के गुमशुदगी को लेकर थाना मे आवेदन दिया हैं। आवेदन मे कहा गया हैं मुजफ्फरपुर स्थित गाय घाट थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा स्थित गांव के लिये तीन फरवरी को तीन बजकर 20मिनट अपराह्न को निकले थे। लेकिन अब तक ना घर पहुंचे हैं ,ना ही किसी रिश्तेदार के यहां पहुंचे हैं और ना ही आजमनगर स्थित घर आयें हैं। ऐसे मे परिजनों को अब शंका हो रहा हैं कि कही उनका कोई अपहरण तो नहीं कर लिया ?आजम नगर स्थित घर से बेग लेकर गांव के लिये निकले थे।
बताया जा रहा हैं कि उनका मोबाईल 9939450436बंद हैं।परिजनों का कहना हैं कि वे शांत प्रवृति के हैं और किसी से या परिवार मे भी झंझट नहीं हैं।परिजन कहते हैं कि सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुरा गांव स्थित नागेंद्र झा कॉलेज मे लेक्चरर थे। वहीं दूसरी और यह भी जानकारी मिली हैं कि वे गांव मे किराना दुकान भी चलाते थे। एक और सूचना मिल रही हैं कि वे कॉपरेटिव बेंक चलाते थे। जिसमें पैसे का आदान -प्रदान किया जाता था।अब कॉपरेटिव बेंक बंद हैं। बताया जा रहा हैं कि इस कॉपरेटिव बेंक का कोई रजिस्ट्रेशन सरकारी स्तर पर नहीं था।
अब ऐसे मे एक सवाल उठना लाजमी हैं कि कॉपरेटिव बेंक चला रहें पवन द्वारा कही मोटी रकम किसी से जमा करायी गई हो ?और वह पैसा जमाकर्ता को इनके द्वारा नहीं दिया गया हो ?कही ऐसे जमाकर्ता इनको चुपके से बंधक बनाकर अपने पैसों की मांग कर रहा हो ?ऐसा अनुमान इसीलिये स्वाभाविक हैं कि कई गांवों मे नाजायज तरीके से खोले गये कॉपरेटिव बेंक द्वारा आम लोंगों से कई प्रलोभन देकर रकम तो जमा करा लिया गया लेकिन जमाकर्ता को पैसा नहीं देकर रातों रात कंपनी समेत कंपनी के लोग फरार हो गया ।हाल मे ही ऐसी घटना सिमरी थाना मे हुआ था। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने मकान मालिक की बेंक के साथ संलिप्तता देखकर जांच की और उसकी संलिप्ता देखकर जेल भेजा दिया।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं।