पदाधिकारियों के साथ कुलपति ने की बैठक।

परिनियमित समितियों की बैठक तय करने पर हुआ विचार
कम्प्यूटर शाखा फिर से होगा बहाल।

दरभंगा/संजय कुमार राय 

संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सभी पदाधिकारियों के साथ उनके कक्ष में बैठक आयोजित की गयी जिसमें मूल रूप से परिनियमित समितियों की प्रस्तावित बैठकों की तिथि तय करने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सिंडिकेट, सीनेट, वित्त समिति, क्रय समिति,सम्बन्धन समिति समेत अन्य समितियों की बैठक आहूत करने का निर्णय लिया गया। मौके पर कुलपति ने कहा कि समितियों के मान्य सदस्यों को कार्यवृत्त व क्रियान्वयन आदेश की सूचना ससमय पहुंचना चाहिए। बजट निर्माण व समितियों की बैठक से पूर्व सभी तैयारी करने को भी उन्होंने कहा।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने कहा कि अब पूर्व की भांति विश्वविद्यालय मुख्यालय में अलग से कम्प्यूटर शाखा खोली जायेगी। ताकि कार्यों में तेजी आये। कार्यालयों में खराब पड़े कम्प्यूटर को भी दुरुस्त कराने को कहा गया है। विचारोपरांत कुलपति ने कहा कि टीम भावना से काम करना है। विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा हमसभी की प्रतिष्ठा है। इसे सदा याद रखना है। समस्याओं का मिलजुल कर हल करना है। वहीं नैक मूल्यांकन कराने पर भी उन्होंने बल दिया।
बैठक में कुलपति प्रो0 पांडेय समेत डॉ शिवलोचन झा, डॉ दीनानाथ साह, डॉ पवन कुमार झा,डॉ दिनेश्वर यादव, डॉ दिनेश झा,डॉ शैलेन्द्र मोहन झा, डॉ सुधीर झा, डॉ रेणुका सिन्हा,डॉ उमेश झा, डॉ पुरेन्द्र वारिक, डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ सुनील कुमार झा, डॉ कृष्णानन्द झा, डॉ नरोत्तम मिश्रा, डॉ तेजनारायण झा,डॉ जयकिशोर चौधरी उपस्थित थे।