बेता थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल की हुई चोरी ,डॉ॰से मिलने आया था दवा प्रतिनिधि।
बेता थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल की हुई चोरी ,डॉ॰से मिलने आया था दवा प्रतिनिधि।
बेता थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल की हुई चोरी ,डॉ॰से मिलने आया था दवा प्रतिनिधि।
दरभंगा /
बेंता सहायक थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी चौक के निकट एक दवा दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी हो जानें की सूचना हैं।उक्त मोटरसाइकिल दवा कंपनी के प्रतिनिधि की हैं जो चोरी हो गई। विवि थाना क्षेत्र के डेनवी रोड स्थित लाल बाग के रहने वाले प्रकाश लाल दास ने इस बाबत बेता थाना मे आवेदन दिया हैं। दिये आवेदन में कहा गया है कि डॉक्टर के क्लीनिक के पास बाइक लगाकर डॉक्टर से मुलाकात कर लौट रहें थे तो बाइक बीआर 07 एएफ 3788 रखें स्थान से गायब था। काफी खोजबीन की लेकिन बाइक नहीं मिला। बेंता सहायक थाना की पुलिस ने ट्रैफिक थाना में अवस्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जांच किया तो बाइक ले जाते व्यक्ति को देखा गया लेकिन कुछ देर के लिए बिजली गुल हो जाने के कारण पता नहीं चल पाया। बाइक चोर बाइक लेकर चला गया । बेंता प्रभारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही बाइक बरामद कर लिया जाएगा।