समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र मे अपराधियों का तांडव जारी ,अपराधियों ने तेज हथियार से दो लोंगों पर किया हमला ,एक की हो गई मौत ,दूसरा अस्पताल मे भर्ती।

समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी 

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के पिपरा घाट चौक पर अज्ञात अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से दो लोंगों के ऊपर हमला किया हैं इस कारण एक की मौत हो गई हैं वहीं दूसरा जख्मी अस्पताल मे जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं। इस कारण इलाके लोंगों मे काफी गुस्सा हैं।मृतक स्व राम किशोर मुखिया का पुत्र अमरजीत मुखिया बताया जा रहा हैं।

स्थानीय लोंगों का कहना हैं कि बुधवार की देर रात अपने चाय की दुकान बंद कर दो लोग जा रहें थे इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया इस दौरान अमरजीत मुखिया एवं उसके साथ जा रहें शूलों मुखिया के पुत्र सज्जन मुखिया बुरी तरह से जख्मी हो गये।
इसकी सूचना मिलते ही सिंघिया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तबतक अधिक खून बह जानें के कारण अमरजीत की मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये मृतक को समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल मे भेंज दिया हैं वहीं सज्जन का इलाज चल रहा हैं। सज्जन की स्थिति भी नाजुक हैं।

इधर घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही हैं कि आखिरकार एक छोटे व्यवसायी को अपराधियों ने मौत के घाट क्यू उतार दिया।