कोतवाली ओपी की पुलिस ने एक बोलेरो से जप्त की 1388कफ सिरप की बोतलें ,डीटीओ को लिखा पत्र।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

कोतवाली ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना पर 1388कफ सिरप को बरामद किया हैं। पुलिस की यह बड़ी कारवाई हैं। शराब बंदी के बाद कई लोग इसका इस्तेमाल नशे के लिये करते हैं। कई स्कूली बच्चे भी खराब संगत मे इसका इस्तेमाल कर लेते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1388 कफ सिरप सहित एक बोलेरो को जप्त किया है। कोतवाली ओपी प्रभारी राहुल कुमार को सूचना मिली थी कि शहर में बड़ी मात्रा में नशीली दवा का खेप आ रहा है। ओपी प्रभारी दलबल के साथ दोनार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग मे जुट गये।

इस दौरान एक बोलेरो आया। पुलिस को देखते ही बोलेरो सवार चालक सहित गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी की जांच की गई तो 1388 बोतल 100 एमएल का बरामद हुआ जो 138.8 लीटर है।
जप्त गाड़ी बोलेरो BR43Z-8114की जांच की जा रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि जप्त की गई गाड़ी की जांच के लिए डीटीओ कार्यालय से भी जानकारी जुटाने एवं कारवाई के लिये पत्र लिखा जा रहा हैं।