दरभंगा के एसएसपी हर दिन कर रहें हैं थानों का निरीक्षण ,बेहतर पुलिसिंग के लिये जुटा रहें हैं जानकारियां।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा मे बेहतर पुलिसिंग के लिये नव पदस्थापित एसएसपी काफी प्रयासरत हैं। इस क्रम मे योगदान के बाद से ही अलग अलग थानों और उसके इलाकों का जायजा ले रहें हैं। इसी क्रम मे बुधवार की देर रात चौक चौराहों का निरीक्षण करते हुये नगर थाना पहुंच गये। नगर थाना पर पहुंचते ही पुलिस कर्मियों मे अफरा तफरी का माहोल हो गया।
थाना मे पुलिस पदाधिकारियों से कई जानकारी ली साथ ही थाना भवन का निरीक्षण किया।

यही नहीं उन्होंने नगर थाना क्षेत्र के प्रत्येक चौक चौराहा के बाबत जानकारी ली। बढ़ते ठंड को देखते हुये चोरी की घटना पर नियंत्रण रखने के लिये उन्होंने वृहत रूप से जानकारी ली यही नहीं थाना क्षेत्र के अपराधियों के आपराधिक घटना के बाबत जानकारी भी ली और कई निर्देश भी दिये।

दरअसल एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को दरभंगा जिला मे योगदान किये महज तीन -चार दिन हुये हैं और इस जिला को बेहतर तरीके से जानने का प्रयास कर रहें हैं ताकि पुलिसिंग की दिशा मे बेहतर कार्य किया जा सके।
दरअसल उन्हें जानकारी मिली थी कि पिछले वर्ष चोरी की घटनाओं मे काफी वृद्धि हुई थी।
वहीं दूसरी और एक दिन पूर्व जाले और कमतौल थाना क्षेत्र मे चोरों ने चार घरों का ताला तोड़ा हैं एवं कई अन्य जगहों पर चोरी का प्रयास किया हैं इसे लेकर भी एसएसपी गंभीर हैं। कई थाना क्षेत्रों मे चोरी की घटनाएं तो होती हैं लेकिन थानेदार आवेदन लेकर उसका कांड दर्ज नहीं करते और मामला दब जाता हैं ऐसा अक्सर पहले होता था लेकिन नये एसएसपी के तेवर कुछ अलग ही हैं।
यहां बता दें कि ठंड धीरे धीरे कम हो रहा हैं ,दिन मे धूप उगते ही गर्मी आ जाती हैं लेकिन रात मे ठंड ज्यादा पड़ती हैं और लोग घरों मे दुबके रहते हैं। ऐसे ही मौसम मे चोरों का आतंक बढ़ता हैं। अमूमन देखा गया हैं कि चोरी की घटना रात के एक बजे से चार बजे सुबह के बीच होती हैं। इस दौरान रात्रि गश्ती मे लगे पुलिसकर्मी भी रात के दो बजते ही आराम मे निकल पड़ती हैं और चोरी की घटना हो जाती हैं। इन सभी बातों को ध्यान मे रखते हुये रात्रि गश्ती को सुदृढ़ बनाने का मन एसएसपी ने बना लिया हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी ली जा रही हैं बेहतर पुलिसिंग होगी। इस दौरान सिटी एसपी सुमन आर्य भी उनके साथ थे।