महिला थानाध्यक्ष की विदाई समारोह मे कई दिग्गज हुये शामिल ,मिथिला के परंपरा से उनकी की गई विदाई ,महिला पुलिसकर्मियों ने उपहार स्वरूप बेग समेत कई अन्य दिये उपहार।
दरभंगा /संजय कुमार राय
महिला थाना की थानाध्यक्ष नुसरत जहां ,एक चर्चित नाम ,हर एक लोंगों के जुबान पर इनका नाम ,सबो के जुबान से बस यही निकलता था कि कितनी अच्छी हैं मेडम। करीब तीन साल तक कार्यकाल पूरा करने के बाद नुसरत जहां का तबादला पटना जिला बल मे हो गया इस कारण उन्हें बुधवार को थाना केम्पस मे महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें विदाई दी। थाना के पुलिस कर्मी पाग ,चादर और फूल की माला भेंट कर सम्मानित किया ,इस दौरान सभी महिला पुलिसकर्मियों ने भरा सूटकेस भी दिया जिसमें वस्त्र आदि थे।
लहेरियासराय थाना के पुअनि लवली कुमारी ने थानाध्यक्ष को उपहार स्वरूप एक पेकेट भेंट कर अपनी निष्ठा जाहिर की। पुअनि इन्द्रा कुमारी ,पुनि ललन कुमार समेत महिला थाना के एक एक कर्मी ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। पत्रकारों ने भी गुलदस्ता देकर उन्हें शुभकामनाए दी।कई जनप्रतिनिधि भी उनके स्थानांतरण से दुःखी थे।
थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कहा कि सरकार मे स्थानांतरण एवं पदस्थापन एक संवैधानिक प्रक्रिया हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के लोंगों ने जो प्यार दिया वह भुलाया नहीं जा सकता। विदाई समारोह के बाद उन्होंने थाना से योगदान पुलिस केन्द्र मे दिया। पुलिस केन्द्र के पदाधिकारियों ने उन्हें दरभंगा जिला बल से पटना जिला बल के लिये बिरमित कर दिया।

