बिरौल में निवर्तमान पुनि सह थानाध्यक्ष समेत दो अन्य पुलिस पदाधिकारी को थाना परिवार की ओर से दी गई भावभीनी विदाई,

ऐसे पुलिस पदाधिकारी को बिरौल थाना में रहने से विधि व्यवस्था कंट्रोल करने में विभाग को मिला काफी सहयोग–एसडीपीओ।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल के निवर्तमान पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा का तबादला पटना मुख्यालय हो गया।
उनके विदाई समारोह का आयोजन थाना परिसर में किया गया। थाना पुलिस परिवार की ओर से आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी कर रही थी। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी उपस्थित रहे। अपर थानाध्यक्ष ने समारोह का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने निवर्तमान पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के कार्यकाल एवं उनके मार्ग दर्शन में किये गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने अपने संबोधन में पुनि सत्य प्रकाश झा के कार्यकाल की उपलब्धि पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे पुलिस पदाधिकारी को बिरौल थाना में रहने से विभाग को विधि व्यवस्था कंट्रोल करने में काफी सहयोग मिला है। एसडीपीओ ने कहा कि बिरौल थाना में पदस्थापित जितने भी पीएसआई एवं अन्य कनीय पुलिस कर्मी हैं उन्हें इनसे काफी कुछ सिखने का अवसर मिला होगा।
अंत में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने पाग,चादर व माला पहनाकर निवर्तमान पुनि सत्य प्रकाश झा को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई व शुभकामनाएं दी।

इसी क्रम में दरभंगा जिला पुलिस बल से दुसरे जिला में तबादला हुए दो अवर निरीक्षक क्रमशः भरत राय,सुदीश कुमार पाल को भी थाना परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।मौके पर थाना मैनेजर कृष्णा कुमार, पीएसआई अंकित चौधरी,पुजा कुमार,दिव्या कुमारी,पुअनि हरेन्द्र साह,मूंशी संतोष कुमार के अलावा विजय कुमार, चंदन कुमार, मो.इस्लाम सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे।