दरभंगा बारएसोसियेशन भवन में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर और पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के स्मृति दिवस पर उनके तैल चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन।

दरभंगा /विधि संवाददाता।

शहादत दिवस पर बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार को वकीलों ने राष्ट्रपिता महात्मां गांधी एवं हिन्दी साहित्य के प्रखर वीररस के कालजयी कवि पंडित माखन लाल चतुर्वेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।अधिवक्ता रमणजी चौधरी एवं नर्मदेश्वरनाथ कुमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि आज हीं के दिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या गोली मारकर कर दी थी।गांधी जी की याद में देश मे 30 जनवरी को शहिद दिवस मनाया जाता है।वे विश्व में शांति और अहिंसा के प्रणेता के रुप में जाने जाते हैं।वहीं पंडित माखनलाल चतूर्वेदी के काव्यों में राष्ट्रप्रेम,त्याग और वलिदान की अजश्त्र धारा प्रवाहित हो रही है।इन्होंने असहयोग आन्दोलन,झंडा सत्याग्रह,सविनय अवज्ञा ,भारत छोड़ो आन्दोलन में अपनी सहभागिता देकर राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिशाल कायम की जो आज भी जनमानस में साहित्यिक धरोहर है।मौके पर एपीपी चमकलाल पंडित,हिरानंद मिश्र,कुमार उत्तम,मनोज कुमार,अनीता आनंद,रामशंकर चौधरी,संजीव कुमार,सनोज कुमार,संजीव कुमार,मुरारीलाल केवट,अनिल कुमार मिश्रा,कमलाकांत झा, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा ,आरटीआई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।