बिहार के विभिन्न जिलों मे पदस्थापित 163पुनि अब बन गये पुलिस उपाधीक्षक ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति भी बन गये डीएसपी ,सरकार ने दें दी प्रोन्नति।

दरभंगा /संजय कुमार राय

बिहार सरकार के गृह विभाग ने 163पुलिस निरीक्षकों को उच्चतर प्रभार दें दिया हैं ये सभी अब डीएसपी रेंक के पदाधिकारी बन गये हैं।

लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ,विश्वविद्यालय थाना के थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ,बहेड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा ,पुलिस निरीक्षक ब्रह्मदेव सिंह के अलावे समस्तीपुर जिला बल मे पदस्थापित पुनि प्रवीण कुमार मिश्रा एवं पुनि कृष्ण प्रसाद को सरकार ने उच्चतर प्रभार दें दिया हैं लेकिन इनकी पोस्टिंग होना बांकी हैं।

इधर डीआईजी बाबू राम ने चुनाव के मद्देनजर इन सभी को अपने कार्यालय मे पदस्थापन कर दिया हैं । एसएसपी ने भी डीआईजी के पत्र के निर्देश मे इन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय के लिये बिरमित कर दिये हैं।हालांकि अब इनका पदस्थापन सरकार तय करेगी।सरकार ने उच्चतर प्रभार मे आयें इन पुनि का पोस्टिंग फिलहाल नहीं किया हैं।