लहेरियासराय थाना पर अचानक पहुंचे ,डीआईजी ,एसएसपी एवं नगर पुलिस अधीक्षक।थाने का लिया जायजा ,दिये कई निर्देश।
दरभंगा /संजय कुमार राय
सोमवार की देर शाम मिथिला क्षेत्र के डीआईजी बाबू राम लहेरियासराय थाना का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गये ,उनके साथ एसएसपी और नगर पुलिस अधीक्षक भी साथ थे।
इस दौरान थाना भवन मे बने अलग अलग इकाई के बने रूम का जायजा लिया। डीआईजी राम बाबू ने पूछने पर बताया कि थाना भवन में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी तक के लोगों के रहने और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया है। थाना के माल खाना, कंप्यूटर कक्ष, सरिस्ता कक्ष, महिला व पुरुष बंदी के रखने की व्यवस्था सहित थाना के उपरी मंजिल का अवलोकन किया। डीआईजी अवलोकन करने के बाद थाना से निकल गए।
वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि बिहार के डीजीपी के निर्देश पर थाना के रख-रखाव, थाना में पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी अवलोकन कर निर्देश दिया जा रहा है। लंबित कांडों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि डायल 112 की शिकायत यदि मिलती है तो उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। शराब कारोबारियों और शराब पीने वाले के बारे में उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर समीक्षा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि लहेरियासराय थाना का निरीक्षण किया गया है। जिले के हर थाना का निरीक्षण एक के एक बाद किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य मुख्यालय डीएसपी ,प्रशिक्षु डीएसपी आशीष कुमार , लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, बेंता सहायक थाना प्रभारी, महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इंदिरा कुमारी,एसआई लवली कुमारी ,एसआई मधुबाला सिंह ,एसआई विजय सिंह ,एसआई कमलेश ,एसआई अमित कुमार ,एसआई श्री राम सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
