घनश्यामपुर नगर पंचायत के उपचुनाव में इफ्तिखार बने वार्ड आठ का पार्षद, तहसीन परवीन को 43 मतों से किया पराजित।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल मुख्यालय के बज्रगृह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पंचायत घनश्यामपुर के वार्ड संख्या 8 में 22 जनवरी 24 को हुए उपचुनाव का मतगणना कार्य संपन्न हो गया। जिसमें विजय घोषित हुए इफ्तिखार को निर्वाची पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने प्रमाण पत्र हस्तगत कराया। मतगणना कार्य सुबह निर्धारित समय आठ बजे ईवीएम खुलने के बाद शुरू हुई। जिसमें इफ्तिखार ने 132 मत प्राप्त कर तहसीन परवीन को 43 मतों पराजित किया। तहसीन परवीन 89 मत प्राप्त कर दुसरे स्थान पर रहे।इसी प्रकार रूकसाना खातुन को 88,नतोफर शाहीन को 83,महमूद आलम को 83,मो.नेसार को 43,लाल मोहम्मद चुड़ीसाज को 41 एवं नौशाबा परवीन को सबसे कम 12 मत प्राप्त हुए। मालूम हो कि नगर पंचायत घनश्यामपुर के वार्ड संख्या आठ में हुए उपचुनाव में कूल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।