महिला पुलिसकर्मियों को मिल सकता हैं ऐच्छिक तबादले का लाभ ,बिहार पुलिस मुख्यालय कर रही हैं इस बिंदु पर विचार ,जल्द ही लिया जायगा निर्णय।

दरभंगा /संजय कुमार राय

बिहार मे महिला पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय विचार कर रही हैं लेकिन इस बाबत कोई निर्णय अबतक नहीं हो सका हैं अगर बिहार पुलिस मुख्यालय निर्णय ले लेता हैं तो महिला पुलिस कर्मी पदाधिकारियों को बड़ा लाभ मिल सकता हैं। इस कारण महिलाओं को उनका ऐच्छिक जिले मे पदस्थापन का लाभ मिल सकता हैं। राज्य पुलिस बल मे महिलाओं की भागीदारी एक तिहाई के करीब हो गई हैं और इनकी भागीदारी बढ़ रही हैं। डीजीपी आर एस भट्टी ने कहा कि महिलाओं को लेकर स्थानांतरण -पदस्थापन से संबंधित नीतियों पर विचार किया जा रहा हैं।इसके लिये घर के नजदीक भी पोस्टिंग की जा सकती हैं या फिर पति की पदस्थापन वाले जगहों पर भी पत्नी का पदस्थापन किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा हैं कि इस नीति से सरकार का खर्च भी कम होगा और महिलाओं की जो जिम्मेदारी अपने परिवार की होती हैं वह भी पूरी करने मे उन्हें मदद मिलेगी। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा इसके लिये प्रस्ताव मांगा जाएगा और वह अपना प्राथमिकता पहला ,दूसरा और तीसरा बताएगी।बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने भी कहा कि तबादले की नीति पर विचार किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को समिति मे भी रखा जाएगा।