क्षेत्रावधि पूर्ण 3328पुलिस अवर निरीक्षकों को बिहार पुलिस मुख्यालय ने किया स्थानांतरण ,5फरवरी तक नव पदस्थापन जिला /इकाई मे योगदान करने का दिया निर्देश। नव पदस्थापित जिला से ही मिलेगा फरवरी माह का वेतन।

दरभंगा /संजय कुमार राय
बिहार पुलिस मुख्यालय ने लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुये निर्वाचन विभाग के निर्देश के आलोक मे क्षेत्रान्तर्गत पदस्थापित एवं क्षेत्राअवधि पूर्ण करने वाले 3328 पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण /पदस्थापन जिला आवंटित कर दिया हैं।इसमें पुलिस अवर निरीक्षक ,कार्यकारी प्रभार (वेतन सहित ) कार्यकारी प्रभार( वेतन रहित )प्राप्त ,नियमित प्रोन्नत एवं सीधे प्रोन्नत शामिल हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत दो परिशिष्ट प्रकाशित किया हैं जिसमें यह पहला परिशिष्ट हैं।
वहीं दूसरे परिशिष्ट मे वैसे अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया हैं जो 31दिसंबर 25तक सेवानिवृत होने वाले हैं। उक्त सभी स्थानांतरण पदाधिकारी को एक फरवरी 24 की तिथि से नवपदस्थापन जिला /इकाई मे योगदान देने हेतु निश्चित रूप से विरमित करने का निर्देश कार्यालय प्रधान को दिया गया हैं। सभी स्थानांतरण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया हैं कि नव पदस्थापन जिला /इकाई मे 5फरवरी 24तक योगदान करना सुनिश्चित करेंगे। पत्र मे स्पष्ट कहा गया हैं कि इन पदाधिकारियों के माह फरवरी का वेतन नव पदस्थापित जिला /कार्यालय से की जाएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट शब्दों मे सभी जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से कहा हैं कि किसी भी परिस्थिति मे स्थानांतरित पदाधिकारियों के स्थानांतरण के क्रियान्वयन को नहीं रोकेंगे।बिहार पुलिस मुख्यालय ने कहा हैं कि समिति द्वारा उपरोक्त स्थानांतरण /पदस्थापन की अनुशंसा जिला /इकाई द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर की गई हैं।
पत्र मे यह भी कहा गया हैं कि किसी भी पदाधिकारी को किसी भी प्रकार की कठनाई या स्थानांतरण से संबंधित कोई अनुरोध करना हो तो नवपदस्थापन जिला /इकाई मे योगदान के उपरांत पुलिस अधीक्षक ,क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक /इकाई प्रमुख के माध्यम से 15दिनों के भीतर अपना अभ्यावेदन पुलिस मुख्यालय को समर्पित करेंगे,किसी अन्य माध्यम से भेजे गये अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।