बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित समिति ने 5521पीटीसी सिपाहियों को किया जिला आवंटित ,प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लिया गया हैं निर्णय।
बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित समिति ने 5521पीटीसी सिपाहियों को किया जिला आवंटित ,प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लिया गया हैं निर्णय।
बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित समिति ने 5521पीटीसी सिपाहियों को किया जिला आवंटित ,प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लिया गया हैं निर्णय।
दरभंगा /संजय कुमार राय
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें पीटीसी सिपाहियों के लिये बड़ी खुशखबरी हैं। प्रशिक्षण के उपरांत बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित समिति ने इनके स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर अनुशंसा कर दी हैं। स्थानांतरण समिति के अनुशंसा पर 5521पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों का जिला भी आवंटित कर दिया गया हैं। पुलिस मुख्यालय की और से राज्य के सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सूचना भी दें दी गई हैं।
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित सभी प्रशिक्षण संस्थान को निर्देशित किया हैं कि पीटीसी प्रशिक्षणरत सिपाहियों को 30जनवरी तक उनके पैतृक जिला /इकाई मे योगदान हेतु बिरमित करेंगे तत्पश्चात पैतृक जिला/ इकाई उक्त स्थानांतरित सिपाहियों को 05फरवरी तक नव पदस्थापन जिला /इकाई मे योगदान हेतु बिरमित करेंगे। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी अपने नव पदस्थापन जिला /इकाई मे 10फरवरी तक निश्चित रूप से योगदान कर लेंगे। पुलिस मुख्यालय ने कहा हैं कि इन पुलिस कर्मियों के फरवरी माह का वेतन नव पदस्थापित जिला कार्यालय से की जाएगी। उन्होंने कहा हैं की किसी भी परिस्थिति मे संबंधित जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी या कार्यालय प्रधान इनके वेतन को नहीं रोकेंगे।
पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा हैं कि क्षेत्रादेश मे किसी भी प्रकार की त्रुटी प्रकाश मे आती हैं तो संबंधित क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक /उप महानिरीक्षक /इकाई प्रमुख उस क्षेत्रादेश को रोककर सात दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय को सूचित करें।
यही नहीं पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा हैं कि नव पदस्थापन जिला मे किसी भी पुलिस कर्मियों को योगदान के बाद कोई कठिनाई आती हैं तो अपने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के माध्यम से 15दिनों के अंदर अपना अभ्यावेदन पुलिस मुख्यालय को दें सकते हैं।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन नहीं ?दरभंगा क्षेत्र के डीआई ने तीनों एसपी को लिखा पत्र , कहा कि तीन दिनों के भीतर दें अनुपालन प्रतिवेदन।पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन /स्थानांतरण से संबंधित हैं मामला।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राममय के साथ भक्तिभावना में डूबा बिरौल नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र,दीप व रंग विरंगे लाइटों से जगमगा उठा पुरा क्षेत्र।