अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राममय के साथ भक्तिभावना में डूबा बिरौल नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र,दीप व रंग विरंगे लाइटों से जगमगा उठा पुरा क्षेत्र,

बिरौल/दरभंगा

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पुरा अनुमंडल क्षेत्र राममय के साथ भक्ति भावना में डूब गया। सुपौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोग पूजा अर्चना में जुटे रहे।

इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों से लेकर घरों तक दीप जलाकर रामोत्स्व उत्साह के साथ मनाया। सुपौल बाजार,हाटगाछी, पोखराम,बिरौल,हनुमान नगर सहित कई गांवों को लोगों ने दीप एवं विभिन्न रंगों के लाइट से क्षेत्र को इस प्रकार सजाया जैसे मानो पुरा क्षेत्र अयोध्या धाम में तब्दील हो गया हो।

इस दौरान अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को महिला, पुरुष रामभक्तों ने काफी उत्साह के साथ लाईव टेलिकास्ट के माध्यम से देखा। वहीं पोखराम गांव में समाज सेवी व ग्रामीण श्रवण चौधरी, सेवा निवृत्त डीआईजी अरविंद ठाकुर व अरविंद पांडेय,मिथिला विभूति व मधुबनी निवासी गजेन्द्र झा ने मां कमला गहबर स्थान पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर रामोत्स्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद कमला आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां सुपौल बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी,सनोज नायक,चौधरी सहनी,रामचंद्र सहनी,विनोद सहनी,हरि सहनी,गणेश सहनी,युवराज सहनी,शत्रुघ्न सहनी,राजकुमार सहनी,मुन्ना मंडल, विनोद चौधरी, रविन्द्र पौद्दार, सुनील महतो वहीं पोखराम गांव में राजीव चौधरी, छोटू चौधरी, अजय चौधरी सहित कई गणमान्य लोग विभिन्न जगहों पर उपस्थित थे।