लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन नहीं ?दरभंगा क्षेत्र के डीआई ने तीनों एसपी को लिखा पत्र , कहा कि तीन दिनों के भीतर दें अनुपालन प्रतिवेदन।पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन /स्थानांतरण से संबंधित हैं मामला।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन नहीं ?दरभंगा क्षेत्र के डीआई ने तीनों एसपी को लिखा पत्र , कहा कि तीन दिनों के भीतर दें अनुपालन प्रतिवेदन।पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन /स्थानांतरण से संबंधित हैं मामला।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन नहीं ?दरभंगा क्षेत्र के डीआई ने तीनों एसपी को लिखा पत्र ,कहा कि तीन दिनों के भीतर दें अनुपालन प्रतिवेदन।पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन /स्थानांतरण से संबंधित हैं मामला।
दरभंगा /संजय कुमार राय
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी सह अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय )की और से स्थानांतरण /पदस्थापन से संबंधित पुलिस पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने के मामले मे मिथिला क्षेत्र के तीनों एसपी द्वारा अबतक कोई कारवाई नहीं की गई हैं।इस कारण पुलिस मुख्यालय के इस पत्र के अनुपालन कराने के आलोक मे मिथिला क्षेत्र के पुलिस उप -महानिरीक्षक बाबू राम ने दरभंगा ,समस्तीपुर एवं मधुबनी के एसपी को तीन दिनों के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया हैं।
उन्होंने कहा हैं कि आगामी लोक सभा के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण /पदस्थापन संबंधित निर्गत कंडिकाबार दिशा निर्देशों का अध्ययन् करते हुये उक्त परिधि मे आने वाली पुलिसपदाधिकारियों का स्थानांतरण /पदस्थापन करते हुये तत्संबंधी अनुपालन प्रतिवेदन इस कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था जो अप्राप्त हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक बाबू राम ने दिये पत्र मे कहा हैं कि 5वर्ष से 8वर्ष के बीच जिला पूर्ण पुलिस अवर निरीक्षक /पुलिस निरीक्षक पंक्ति के पुलिस पदाधिकारियों की सूची ,गृह जिला मे पदस्थापित पुलिस निरीक्षक /पुलिस अवर निरीक्षक की सूची ,ऐसे थानाध्यक्ष (पुलिस अवर निरीक्षक )जो पिछले चार साल की जिला अवधि पूर्ण कर चुके हैं ,ऐसे थानाध्यक्ष (पुलिस निरीक्षक )जो पिछले चार साल मे तीन साल अवधि पूर्ण कर चुके हैं यही नहीं उन्होंने कहा हैं कि यह प्रमाण पत्र दिया जाय कि आपके जिला मे कोई भी पुलिस अवर निरीक्षक कोटि का पदाधिकारी पिछले चार साल मे तीन वर्ष पूरे कर चुके हैं का स्थानांतरण कर दिया गया हैं।उन्होंने इस बाबत पद का नाम ,जन्म तिथि ,सेवानिवृति की तिथि ,गृह जिला ,पदस्थापन तिथि ,नियुक्ति तिथि ,जिला मे योगदान की तिथि ,क्षेत्र मे योगदान की तिथि ,पूर्व पदस्थापन तिथि कब से कब तक एवं अभियुक्ति के बारें मे कालम मे साफ -साफ तरीके से भरकर देने का निर्देश क्षेत्र के एसपी को दिया हैं।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाजारों में भगवान श्रीराम के चित्र खरीदने गये लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। भगवा रंग से पटा सुपौल बाजार समेत कई गांव।
बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित समिति ने 5521पीटीसी सिपाहियों को किया जिला आवंटित ,प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लिया गया हैं निर्णय।