अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाजारों में भगवान श्रीराम के चित्र खरीदने गये लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। भगवा रंग से पटा सुपौल बाजार समेत कई गांव।

बिरौल/दरभंगा

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाका भगवा ध्वज से पट गया है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई जगहों पर महिलाओं ने उपवास रह कर पूजा अर्चना करने की बात कही है।दुसरी ओर दुकानों में भगवान श्रीराम के चित्र का खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खरीददारी करने आये लोगों का कहना है कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अपने घरों में भगवान श्रीराम के चित्र को स्थापित करेंगे। उसके बाद पूजा अर्चना करने उपरांत लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा। इसके अलावा कीर्तन भजन का आयोजन किया गया है।वहीं चैती दुर्गा पूजा समिति हाटगाछी सुपौल की ओर से पुरे सुपौल बाजार में विशाल आयोजन किया गया है। अध्यक्ष रामचन्द्र साहनी, सचिव चौधरी सहनी सनयोजक गणेश सहनी पुर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी कोषाध्यक्ष विनोद सहनी ने संयुक्त रूप से बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुपौल बाजार के हाटगाछी में पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा। इसको लेकर बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी काफी उत्साहित हैं।