अलग -अलग स्कूलों मे CTET की परीक्षा मे नकल करते चार धराएं ,प्राथमिकी दर्ज।बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा मिलान के बाद सभी नकलची की खुल गई पोल।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला के सीटीईटी की परीक्षा मे कई मुन्ना भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। परीक्षार्थी के बदले दूसरे लोग परीक्षा देते पकड़े गये हैं।केंद्राधीक्षक ने पकड़े गये ऐसे लोंगों के विरुद्ध थाना मे आवेदन दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो स्थित एंजेल हाई स्कूल मे सिटीईटी की परीक्षा मे शमा प्रवीण के बदले मधुबनी की रहने वाली अंजली सिंह परीक्षा दें रही थी वहीं बृजबिहारी के बदले मधुबनी जिले के मधेपुर निवासी श्याम कुमार परीक्षा दें रहें थे।
इसी तरह ब्रज किशोर धरणीधर राजकीय बालक उच्च विद्यालय मे आफताब आलम के बदले सुपौल जिला के निर्मली स्थित सत्यनारायण साह का पुत्र दीपक कुमार परीक्षा दें रहा था। इसी तरह +2सफी मुस्लिम हाई स्कूल मे नीरज कुमार झा की पत्नी रानी कुमारी के बदले मधुबनी जिला के फुलपरास निवासी ईश्वरचंद की पुत्री पूनम कुमारी परीक्षा दें रही थी।
इन सभी फर्जी परीक्षार्थी के विरुद्ध शिकायत आई कि इन का बायोमेट्रिक मिलान नहीं किया गया हैं और परीक्षार्थी के बदले सभी परीक्षा दें रही हैं। इस शिकायत के आलोक मे इनका बायोमेट्रिक मिलान किया गया तो सभी फर्जी निकले। इनके विरुद्ध अलग अलग स्कूलों के केंद्राधीक्षक ने लहेरियासराय थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई के लिये आग्रह किया। पुलिस ने इस सूचना पर सभी पकड़े गये परीक्षार्थी को थाने लाकर प्राथमिकी दर्ज की हैं।