अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बिरौल के सुपौल बाजार में निकाला गया भगवान श्रीराम का भव्य झांकी,पोखराम सहित कई गांव के मंदिरों में अष्टजाम संगकिर्तन का किया गया आयोजन।

बिरौल/दरभंगा

22जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर भक्ति भावना पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सुपौल बाजार में विश्र्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीराम,माता सीता, लक्ष्मण तथा हनुमान जी का शांतिपूर्ण झांकी निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए हाटगाछी हनुमान मंदिर से निकल कर विभिन्न सड़क मार्ग से होकर पुनः हाटगाछी पहुंचे। जहां पूजा अर्चना करने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। झांकी का नेतृत्व कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी,चंदन कुमार,विष्णु सहनी ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम जी के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुपौल बाजार हाटगाछी महावीर मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसका लाईव टेलिकास्ट किया जायेगा। शिवकांत सहनी ने बताया कि कोई ऐसा कार्य प्रस्तुत नहीं किया जायेगा जिससे किसी भाई बंधु ठेंस पहुंचे।झांकी के मौके पर सनोज नायक,रविन्द्र पौद्दार,विनोद चौधरी, राजकुमार सहनी,चौधरी सहनी,रामचंद्र सहनी, राजकुमार अग्रवाल,उपेंद्र गाड़ा सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।इस दौरान ठाकुरबाड़ी के भगवान श्रीराम का शंख बजाकर स्वागत किया। झांकी शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारी के रुप में सीओ विमल कुमार कर्ण,पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा,अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी दलबल के साथ मौजूद रहे।