महवा व पोखराम गांव में रामोत्स्व की तैयारी जोड़ो पर,महवा में 11 हजार व पोखराम में 51 हजार घी के दीप जलायेंगे ग्रामीण,

बिरौल/दरभंगा

महवा के युवाओं ने श्री राम के अयोध्या मंदिर में स्थापना को लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर से बाइक जुलूस यात्रा निकाला जो पड़री शिवनगर से पोखराम होते हुए महवा ठाकुर जी मंदिर पहुची।जहां ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को राम उत्सव मनाया जाएगा, जिस उपलक्ष्य में 11 हजार घी के दीप जालाये जायेंगे एवं ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जय सियाराम नाम अष्टयाम संकीर्तन आरम्भ होगी। जिसके उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्या भूषण राय, देवकांत राय, राजेश झा, रौशन राय,जितेंद्र झा,शंकर राय, राजा राय, राघव राय, रमणजी राय, बिपिन राय समेत दर्जनों ग्रामीण बाइक जुलूस यात्रा में शामिल थे। वहीं पोखराम गांव में 22 जनवरी को मां कमला गहवर स्थान में संध्या समय दीप प्रज्वलित कर रामोत्स्व का शुभारंभ किया जायेगा। ग्रामीण व समाज सेवी श्रवण चौधरी ने बताया कि सोमवार को रामोत्स्व के अवसर पर भक्ति भावना पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दस गांव से आने वाले राम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा। रामोत्स्व में आनेवाले भक्तों को किसी प्रकार कठिनाई ना हो उसके लिए जगह जगह वोलेंटियर इस पर नजर रखेंगे। इसके लिए तैयारी पुरी कर ली गई है।