श्रीराम के नारों से गूंज उठा रसियारी गांव ,मंदिर परिसर मे हुये कई कार्यक्रम ,लोंगों ने जलाए कई दीप।

दरभंगा /

अयोध्या मे 22जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाबत गांव -गांव के राम मंदिरों मे तैयारी शुरू हो गई हैं,यही नहीं हनुमान मंदिर भी सजाया गया हैं। घनश्यामपुर थाना से सटे रसियारी गांव के मंदिर का नजारा ही कुछ और था। करीब 125 साल पुरानी राम मंदिर पर आज अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया यह कल यानि 12बजे दिन से12बजे दिन सोमवार तक अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम किया जा रहा हैं।इस दौरान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। भगवान राम की पूजा अर्चना परिवार सहित गांव के लोगों के द्वारा की गई है l आज सुबह से मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन कई विद्वानो द्वारा किया जा रहा है l
वहीं अखंड पाठ संपूर्ण होने के बाद 108 वैष्णव लोगों को भोग खिलाये जानें तथा संपूर्ण दिन लोगों के बीच भोग का वितरण किया जाएगा l इस मंदिर के व्यवस्थापक आशीष झा से बातचीत में पता चला कि यह मंदिर इनके दादा की माता ने 125 वर्ष पूर्व निर्माण कराया था l इस मंदिर में हर वर्ष अखंड रामायण पाठ करवाया जाता है lगांव के लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है।वहीं शाम ढलते ही दीपोत्सव का कार्यक्रम आहूत था। गांव के सभी लोग एक जुट होकर श्री राम के नारे लगा रहें थे।