भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संघ की बेठक संपन्न ,भारत सरकार से कई मुद्दों पर की गई मांग ,बैठक के दौरान चुने गये कई प्रतिनिधि।

दरभंगा /

भारतीय जीवन बीमा निगम के लहेरियासराय शाखा के अभिकर्ताओ का आम सभा सह निर्वाचन मंगलम उत्सव विवाह भवन बरहेता रोड मे शनिवार को संपन्न हुआ।
ऑल इण्डिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन के
मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल एजेंट्स फेडरेशन की और से उपस्थित थे । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ,मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, मंडल सचिव सुरेन्द्र तिवारी संयुक्त सचिव हेमंत कुमार, शंभू कुमार सिंह मीडिया प्रभारी नीरज कुमार एवम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह निर्वाचन पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद द्वारा शाखा संघ का चुनाव संपन्न कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत सरकार एवम जीवन बीमा निगम प्रबंधन के समक्ष अभिकर्ताओं के हित मे कई मांगो को रखा ताकि अभिकर्ताओं के बेहतर भविष्य में सहायक हो। इसमें
अभिकर्ताओं के पूरे परिवार यानि माता,पिता,पत्नी एवम बच्चो समेत मेडिक्लेम की सुविधा हो।
अभिकर्ताओं को पी ०एफ० एवम पेंशन की सुविधा मिलें। बीमाधारको को बोनस में बढ़ोतरी की जाय। जीवन बीमा पॉलिसी पर जी० एस०टी०हटाने आदि कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
आज के आम सभा सह निर्वाचन मे शाखा संघ के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष 1 दिलीप कुमार झा, उपाध्यक्ष 2 विश्वमोहन कुमार, सचिव राकेश कुमार, संयुक्त सचिव 1 ,शितेस प्रसाद संयुक्त सचिव 2 ,मनोज कुमार साहू कोषाध्यक्ष अमरनाथ ,मिडिया प्रभारी वीणा कुमारी निर्वाचित हुए हैं।