नेहरा ओपी की पुलिस ने तीन अपराधियों को एक पिस्टल ,तीन मोवाइल समेत एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार ,घटना को अंजाम देने से पूर्व ही धर दबोचा।

दरभंगा /

नेहरा ओपी की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। पुलिस ने एक पिस्टल ,तीन मोवाइल एवं एक मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं।


मनीगाछी थाना क्षेत्र के नेहरा ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू किया। वाहन चेकिंग के दौरान ही तीनों अपराधकर्मी घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस के गिरफ्त मे आ गये।
जिस अपाचे मोटरसाइकिल को पुलिस को जब्त किया हैं उसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR07AD 1421हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे नारायणपुर गांव निवासी मों आजाद के पुत्र मों नसीम उर्फ शेर अली ,दहोरा गांव के घूरन यादव का पुत्र बिकास यादव ,एवं रामशंकर यादव का पुत्र वरुण कुमार यादव हैं।


यह जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि इन अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी हैं जो खंगाला जा रहा हैं।