रात के अंधेरे मे बेखौफ अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद के घर दागी तीन गोलियां ,एक मोटरसाइकिल पर सवार थे तीन अपराधी ,सीसीटीवी मे कैद।पुलिस कर रही हैं तहकीकात 

दरभंगा /संजय कुमार राय

नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ले मे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने वार्ड 21के पूर्व पार्षद मों जुबेर उर्फ भोला के घर पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागकर फरार हो जानें की सूचना मिली हैं। दो गोली उनके स्कार्पियो गाड़ी पर दागी गई हैं वहीं एक गोली घर के गेट पर मारी गई हैं।यही नहीं एक हवाई फायरिंग करते हुये अपराधी वहां से भाग निकला हैं।

 

बताया जा रहा हैं कि यह घटना रात के करीब बारह बजे घटी हैं जब पार्षद समेत घर के सभी सदस्य घर के भीतर सोये हुये थे। गोली चलने की जब आवाज लोंगों ने सुनी तो सभी को ऐसा लगा की पटाखे की आवाज हैं।

लेकिन कुछ देर बाद परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि गोली का खोखा हैं। यह गोली उनके लोहे के गेट पर मारी गई थी। फिर स्कार्पियो का शीशा देखा तो पीछे से गोली लगने के कारण टूटा हुआ था। वहीं गाड़ी खोलकर देखा तो एक गोली ऊपर से लगी हुई हैं और वह गोली वहां फंसी हुई हैं।

पूर्व वार्ड पार्षद ने इसकी सूचना 112को दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि किसी अपराधी ने गोली चलाई हैं। डायल 112ने परिजनों को थाना लाया और थाने के ओडी मे तैनात पुलिस को घटना की बाबत जानकारी देते हुये एक खोखा भी उन्हें सौंप दिया।
घटना के बाद खबर लिखे जानें तक कोई भी पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंची हैं।
गोली किसने चलाई और क्यू चलाई इस बाबत परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहें हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा हैं कि कोई जमीन की खरीद बिक्री को लेकर झंझट चल रही हैं।

इधर सामने के घर मे लगे सीसीटीवी मे अपराधियों की करतूत कैद हो गयी हैं। उक्त सीसीटीवी मे दिखाई पर रहा हैं कि काले रंग के एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे जिन्होंने यह फायरिंग की हैं और मोटरसाइकिल मे नंबर प्लेट लगा हुआ नहीं हैं।

नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं।