फुलपरास थाना क्षेत्र मे अपराधियों के हौसले बुलंद ,मुकदमा उठाने का बनाया दबाव ,मुकदमा नहीं उठाने पर परिवार के लोंगों पर कहर बनकर टूट पड़ा अपराधकर्मी।
मधुबनी /एक संवाददाता
फुलपरास थाना क्षेत्र मे अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा हैं। इसी का नतीजा हैं कि अपराधियों द्वारा पीड़ित परिबार को बार बार धमकी दी जा रही हैं।
फुलपरास थाना क्षेत्र के कालापट्टी गांव निवासी अखिलेश झा की पत्नी प्रीति देवी ने अपनी पुत्री के साथ बलात्कार करने के प्रयास मे हुई छेड़खानी को लेकर कई लोंगों के विरुद्ध फुलपरास थाना मे प्राथमिकी 445/23दर्ज कराई थी। आरोप लगाई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री अपने बगीचे मे अमरूद तोड़ रही थी इसी दौरान बगलगीर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस छेड़खानी को लेकर उस आरोपी के परिजनों से शिकायत करने गई तो आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ही प्रीति ने थाना मे आवेदन देकर बिशुनदेब यादव और दीपक यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।
अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी सभी प्रीति एवं परिजन को मुकदमा उठाने की धमकी दे रहा हैं। मुकदमा नहीं उठाने की स्थिति मे जान से मारने का धमकी दे रहा हैं।
प्रीति द्वारा मुकदमा नहीं उठाने पर कई अज्ञात अपराधी उसे तरह तरह की धमकी दे रहा हैं।
अब स्थिति यह हैं कि 23नवंबर 23को कई लोग सुलह करने का धमकी देने लगा।
सुलह नहीं कहने पर महेंद्र मंगरेता ,देबू यादव पवन मंगरेता आदि प्रीति के घर घुसकर उसके ससुर सूर्य नारायण झा के सर पर तेज राँड या हथियार से मारा लेकिन सिर छिप लेने के वजह से वह पैर के छावा मे लगा जो कट गया और खून बहने लगा उन्हें बचाने प्रीति के पति अखिलेश झा दौड़कर बचाने का प्रयास किया तो तेज हथियार हाथ मे लगा जिस कारण अखिलेश लहु लुहान हो गया और अंगुली फट गया यही नहीं पीठ जांघ आदि जगहों पर बुरी तरह पिटा।


