नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म के मामले मे महिला थाना मे प्राथमिकी दर्ज ,दुष्कर्मी समेत झोला छाप चिकित्सक की तालाश मे जुटी पुलिस।
नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म के मामले मे महिला थाना मे प्राथमिकी दर्ज ,दुष्कर्मी समेत झोला छाप चिकित्सक की तालाश मे जुटी पुलिस।
नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म के मामले मे महिला थाना मे प्राथमिकी दर्ज ,दुष्कर्मी समेत झोला छाप चिकित्सक की तालाश मे जुटी पुलिस
दरभंगा /
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। गर्भपात कराने के लिये युवक लड़की पर दबाव बना रहा था। इस मामले मे महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।महिला थाना मे मामला दर्ज होते ही महिला थाना की पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। बताया जा रहा हैं कि नाबालिक युवती को एक गृहस्वामी घर के काम के लिए बुलाया करता था।इसी दौरान नाबालिग बच्ची को रूम में ले जाकर गृहस्वामी के पुत्र ने दुष्कर्म किया हैं । दुष्कर्म के दौरान युवक ने बच्ची का वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर बराबर दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग बच्ची घटना की जानकारी युवक अनिकेत कुमार उर्फ गोलू कुमार के पिता राजाराम लालदेव और कल्पना कुमारी को दी ,अनिकेत के पिता ने आश्वासन दिया कि दोनों की शादी करा देंगे। यही नहीं शादी कर देने की बात को किसी को नहीं बताने के लिये कहा। जब 16 वर्षीय युवती का तबीयत बिगड़ने लगी तो युवक के माता-पिता गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। झोला छाप डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे को ऑपरेशन कर गर्भपात करवा दिया। घटना की जानकारी नाबालिक युवती ने अपने माता-पिता को दी ,उसके बाद गांव में पंचायत हुआ लेकिन युवक सहित माता-पिता शादी इनकार कर दिया। थक हारकर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया हैं । महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि युवती के पेट में ऑपरेशन का चिन्ह दिखाई दे रहा है। बच्ची को जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।उन्होंने कहा ऑपरेशन कर गर्भपात करवाने वाले डॉक्टर के विरुद्ध भी कारवाई की जाएगी।