सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बदहाली का जिम्मेदार कौन ?अब तो विभाग के आलाधिकारी भी कह रहें हैं ………
सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बदहाली का जिम्मेदार कौन ?अब तो विभाग के आलाधिकारी भी कह रहें हैं ………
सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बदहाली का जिम्मेदार कौन ?अब तो विभाग के आलाधिकारी भी कह रहें हैं ………
दरभंगा /संजय कुमार राय
सिंहवाड़ा सामुदायिक केन्द्र इन दिनों काफी सुर्खिया बटोर रहा हैं।इस केन्द्र को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा प्रभारी के गलत कार्यशैली का कोपभाजन होना पर रहा हैं।
यहां बता दे कि सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र वहीं स्वास्थय केन्द्र हैं जहां की चर्चा राज्य स्तर पर हो रही थी ,यही नहीं राज्य स्तर की टीम जब निरीक्षण करने दरभंगा आती थी तो स्थानीय प्रशासन उस टीम को सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र का ही निरीक्षण कराती थी।
वजह भी था ,कि इस स्वास्थय केन्द्र की साफ सफाई और बेहतर देख रेख, लेकिन कुछ दिनों से इस केन्द्र की स्थिति बहूत ही खराब हो चुकी हैं और इस केन्द्र का फर्जीनामा तो चर्चा का विषय हैं।
लेकिन इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रीय उप निदेशक स्वास्थय सेवाएं योगेन्द्र महतो ने एक बार फिर से इस केन्द्र को बेहतर बनाने के लिये पहल शुरू कर दिया हैं।
क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थय सेवाएं योगेन्द्र महतो ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा प्रभारी को अपने पत्र के माध्यम से कहा हैं कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ॰ प्रेम चंद्र प्रकाश को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी का प्रभार दे। उन्होंने स्पष्ट कहा हैं कि यह पत्र डॉ॰ प्रेम प्रकाश को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी घोषित करने के लिये निर्गत किया गया हैं। उक्त पत्र के अनुसार डॉ॰ प्रेम चंद्र प्रशासनिक कार्यों का संपादन करेंगे तथा निकासी एवं ब्यनन पदाधिकारी डॉ॰ हेना खुर्शीद रहेंगी। उन्होंने पत्र मे यह भी कहा हैं कि जब आपके द्वारा प्रशासनिक कार्यों को करने हेतु पत्र निकाला जा चुका हैं तो 4अक्टूबर 23से डॉ॰ हेना खुर्शीद की और से पत्र निर्गत करना उचित प्रतीत नहीं होता हैं।
उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया हैं कि उक्त विषयों को गंभीरता पूर्वक लेते हुये त्वरित कारवाई करना सुनिश्चित किया जाय ताकि अस्पताल का काम सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सके,जिससे जनहित और कार्यहित मे स्वास्थय सेवाओं का उचित लाभ आमजनों को मिल सके।
अंकों के खेल मे आईजी कार्यालय के पुलिसकर्मियों को महारत हासिल ,जिसे बनाना था इंस्पेक्टर उसे अंकों मे छोड़ा पीछे ,जिसे रखना था दारोगा उसे बना दिया इंस्पेक्टर।
मखान स्वाद मिथिला का स्टॉल का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।