मधेपुरा जिला के डीएम की गाड़ी से घटनास्थल पर ही हुई दो लोंगों की मौत ,तीन अन्य इलाजरत।डीएम और उनके चालक वहां से भाग निकले ,आक्रोशित लोंगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ा।
दरभंगा संजय कुमार राय
मधुबनी जिले से बड़ी खबर आ रही हैं मधेपुरा के डीएम की गाड़ी से दो लोंगों की कुचलकर मौत हो जानें की खबर मिल रही हैं। वहीं कई लोंगों के घायल होने की सूचना हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित लोंगों ने गाड़ी का शीशा फोड़ दिया ,साथ ही लोंगों ने एन एच को जाम कर प्रशासन विरोधी नारे लगाये ।

सूत्रों का कहना हैं कि घटना सुबह के करीब आठ बजे हुई हैं। टोयोटा कंपनी की इनोवा गाड़ी (BR43E-0005)नंबर की गाड़ी सकरी से होते हुये एन एच पर जा रही थी इसी बीच फुलपरास के द्नरा टोल के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से कई लोग उसकी चपेट मे आ जानें की सूचना हैं। बताया जा रहा हैं कि दो लोंगों की मौत घटनास्थल पर ही कुचलकर हो गई हैं और दो तीन अन्य जख्मी हैं।उक्त गाड़ी पर मधेपुरा डीएम लिखा हुआ हैं। उक्त गाड़ी मे कौन कौन सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई हैं।
हालांकि स्थानीय लोंगों का कहना हैं कि मधेपुरा के डीएम उक्त गाड़ी मे सवार थे। लोंगों का कहना हैं कि डीएम और गाड़ी का चालक घटना के बाद चुपके से वहां से भाग निकले।

फुलपरास के थानाध्यक्ष ललन चौधरी का कहना हैं कि इस घटना के बाद जाम हुये सड़क को उन्होंने जाम मुक्त करा लिया हैं। उन्होंने बताया कि दो लोंगों की मौत हुई हैं और तीन लोंगों का इलाज स्थानीय अस्पताल मे चल रहा हैं।

