दरभंगा /संजय कुमार राय

छठ पर्व के दौरान खाजासराय स्थित मुहल्ले के पोखरा मे एक पुलिसकर्मी को जाना भारी पर गया।स्थानीय लोंगों ने पुलिस कर्मी को अपराधी समझ उसे रोक लिया ,हालांकि सदर एसडीओ के पहल पर मामला शांत हुआ।

दरअसल वह सिपाही बाहर जिले से यहां आया था और छठ पर्व मनाने घाट पर चला गया। घाट पर जाते ही पैर फिसलने के कारण पोखरा किनारे उसका सरकारी पिस्टल नीचे गिर गया। स्थानीय लोंगों ने अपराधी समझ जमीन पर गिरे पिस्टल को अपने कब्जे मे ले लिया। वह पुलिसकर्मी स्थानीय लोंगों से कहता रहा कि वह पुलिसकर्मी हैं ,सरकारी पिस्टल हैं ,आप लोग दे दीजिये लेकिन स्थानीय लोंगों ने उन्हें पिस्टल नहीं देकर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसडीपीओ अमित कुमार को जब यह सूचना मिली तो उन्होंने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को इस बाबत जानकारी दी। एसडीपीओ की पहल पर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त सरकारी रिवाल्वर को अपने कब्जे मे लिया और उक्त पुलिसकर्मी से भी घटना के बाबत जानकारी ली।

इस मामले मे अगर स्थानीय थाना और एसडीपीओ की पहल नहीं होती तो मामला और भी बिगड़ सकता था।