एक सप्ताह पूर्व हुई लूट कांड का सफल उदभेदन ,11लाख के लूट मे छः लाख अट्ठाइस हजार बरामद ,पांच मोबाईल और दो मोटरसाइकिल के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार।

बिरौल/दरभंगा

बेनीपुर प्रभारी एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के सफल निर्देशन में मनिगाछी थाना क्षेत्र में हुए भीषण लूटकांड के पांच अभियुक्तों को लूट के6 लाख 28 हजार नगद एवं दो मोटरसाइकिल के अलावे 5 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध प्रभारी एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि गत 7 नबंवर को मनीगाछी थाना क्षेत्र के बाजितपुर बजार अवस्थित जय माता दी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मालिक आलोक कुमार मेहता से बलौर स्टेडियम के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधकर्मियों ने 11लाख रुपए नगद एवं दो मोबाइल हथियार के बल पर लूट लिया गया। इस संबंध में मनीगाछी थाना कांड संख्या 240/23 दर्ज की गई थी।

जिसे एसडीपीओ ने चुनौती के रूप में लेते हुए बहेड़ा थाना सर्किल निरीक्षक बसंत कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जिन्होंने एक सप्ताह के अन्दर लूट के आधे से अधिक राशि एवं मोबाइल फोन के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में प्रथम चरण में ही स्पष्ट हो गया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान के कर्मी मुकेश कुमार साफी ने लाइनर का काम किया था। जिसके निशानदेही पर मनीगाछी थाना क्षेत्र के भंडारिसम निवासी देवेश झा उर्फ ऋषि बाबा एवं मो. गुलजार और नेहरा ओपी क्षेत्र के चक्का निवासी पंकज यादव, एवं मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर निवासी चंदन कुमार यादव को 6लाख 28हजार नगद,एक बुलेट एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ-साथ पांच मोबाइल बरामद किया गया है।

जबकि अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। गिरफ्तार अपराधियों की अपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है। जिसमें कई अपराधी उत्पाद अधिनियम के साथ-साथ अन्य कांड के भी नामजद आरोपी है।एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया इस लूट कांड के उद्भेदन के लिए सर्किल निरीक्षक बसंत कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम में पु नि अमित कुमार,पु नि शमशाद आलम, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, बाजितपुर ओ पी अध्यक्ष मनीष कुमार, पु अ नि अलख नारायण तिवारी, साध्वी कुमारी, चितरंजन ओझा एवं सिपाही धनंजय कुमार, मुकेश कुमार एवं अमन कुमार ने काफी अहम भूमिका निभाई है।