न्यू मेंटिनेंस पॉलिसी के तहत सड़क पर किये जा रहे कार्य में गड़बड़ी देख ग्रामीणों ने उसे रोका, विभागीय जेई ने अपनी उपस्थिति में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य हुआ शुरू।
न्यू मेंटिनेंस पॉलिसी के तहत सड़क पर किये जा रहे कार्य में गड़बड़ी देख ग्रामीणों ने उसे रोका, विभागीय जेई ने अपनी उपस्थिति में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य हुआ शुरू।
न्यू मेंटिनेंस पॉलिसी के तहत सड़क पर किये जा रहे कार्य में गड़बड़ी देख ग्रामीणों ने उसे रोका, विभागीय जेई ने अपनी उपस्थिति में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य हुआ शुरू
बिरौल/दरभंगा
सड़क निर्माण में हो रहे गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य को रोकते हुए इसकी शिकायत ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से की। मामला बिरौल प्रखंड के एस एच 17 से उछटी गांव जाने वाली सड़क का है।जहां संवेदक के द्वारा किये जा रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य को देख स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। और इसकी सूचना विभाग के अभियंता को दिया। जानकारी मिलते ही विभाग के पदाधिकारी ने कनीय अभियंता को कार्य स्थल पर भेज कर अपने उपस्थिति में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य करवाने का निर्देश दिया। उक्त निर्देश के आलोक में कार्य स्थल पर पहुंचे जेई रवि कुमार ने संवेदक की ओर से किये गए कार्य का निरीक्षण करते हुए त्रुटि पूर्ण हुए कार्य को अपनी देख रेख में शुरू कराया। जानकारी के अनुसार एस एच 17 नम्बर सड़क से उछटी गांव तक डेढ़ किमी सड़क में न्यू मेंटिनेंस पॉलिसी के तहत 92 लाख 61 हजार लागत से मरम्मती कार्य किया जा रहा है। संवेदक कुंवर कंस्ट्रक्शन की ओर से किये जा रहे कार्य में गड़बड़ी को देख ग्रामीण व जदयू के वरिष्ठ नेता संजीव झा,अशोक झा सहित कई लोगों ने कार्य स्थल पर पहुंच कर गड़बड़ी की शिकायत विभागीय सहायक अभियंता से किया। इस संबंध में जेई ने बताया कि संवेदक को मेंटिनेंस पॉलिसी के तहत गढ़े नुमा सड़क को समतल कर मेटल डालना है।इसके बाद प्राइमर चढ़ा कर 25 एम एम का काली करण करना है। संवेदक की ओर से की जा रही कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।