बिरौल में पशु से लदे पीकप को पुलिस गश्ती दल ने किया जब्त, सभी पशु को गौशाला में रखा गया सुरक्षित। पीकप से दो पीस विदेशी शराब भी पुलिस ने किया बरामद।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर गश्ती के दौरान पुलिस ने भैंसों से लदे एक पीकप को जब्त कर थाना ले आई। पीकप की तलाशी लेने पर उसमें एक दुधारू सहित चार भैसी लदा मिला। इसके अलावा पीकप के चालक के सीट के निचे रखा 360 एम एल का दो विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बड़गांव थाना क्षेत्र के बौराम निवासी व पशु तस्कर मो.दस्तगीर के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं उतपाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी पशु का इलाज करवा कर उसे हाटी गांव स्थित राधे कृष्ण मंदिर के गौशाला में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिसका देखरेख रामचरन दास करेंगे।

बताया जाता है कि बौराम निवासी मो.दस्तगीर अवैध रूप से पशु तस्करी का धंधा वर्षों से करता आ रहा है। जिसका नकवर्क कई जिलों में फैले होने की बात बताई जा रही है।