विक्की अपहरण के मामले मे विचाराधीन दो कैदियों को पुलिस ने लिया रिमांड पर ,पुलिस कर रही हैं पूछताछ।मुहल्लेवासियों ने निकाला पुलिस के खिलाफ मशाल जुलूस।
विक्की अपहरण के मामले मे विचाराधीन दो कैदियों को पुलिस ने लिया रिमांड पर ,पुलिस कर रही हैं पूछताछ।मुहल्लेवासियों ने निकाला पुलिस के खिलाफ मशाल जुलूस।
विक्की अपहरण के मामले मे विचाराधीन दो कैदियों को पुलिस ने लिया रिमांड पर ,पुलिस कर रही हैं पूछताछ।मुहल्लेवासियों ने निकाला पुलिस के खिलाफ मशाल जुलूस।
दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मुहल्ले से अपहृत प्रदीप साह के पुत्र विक्की साह के मामले मे पूर्व मे गिरफ्तार हुये दो युवकों को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया हैं। रिमांड पर लिये गये बेलवागंज मुहल्ला के ही संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ एवं सुपौल जिले का एक युवक शामिल हैं।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं।
इस मामले मे लहेरियासराय थानाध्यक्ष के अलावे टीम मे शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारी भी पूछताछ मे लगी हैं।
विक्की की बरामदगी नहीं होने से मुहल्लेवासियों मे काफी आक्रोश हैं। कई मुहल्लेवासी रविवार की शाम मशाल जुलूस निकालते हुये पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मशाल जुलूस बेलवागंज मुहल्ले से शुरू होकर लहेरियासराय टावर पर खत्म हुई।
दरअसल इस मामले मे सच यही हैं कि इस थाना के थानाध्यक्ष के अनुभव और बारीकी अनुसंधान के कारण ही स्कार्पियो चालक समेत अन्य पकड़े गये हैं और वे प्रयासरत हैं कि इस मामले मे अनुसंधान की कारवाई जल्द पूरा कर दिया जाय ।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने इस मामले के उदभेदन को लेकर एक सप्ताह पूर्व ही एसआईटी टीम का गठन कर दिया था ,एसआईटी की पूरी टीम इस मामले को बारिकी से जांच कर रही हैं और इस मामले के मुख्य किरदार को पुलिस पकड़ने की कोशिश भी कर रही हैं।
इस टीम मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ,पुअनि सह अनुसंधानकर्ता दीपक कुमार ,पुअनि विजय सिंह ,पुअनि रामशंकर पाण्डेय ,सिपाही राम कुमार ,सिपाही राम प्रवेश के अलावे सिपाही धनंजय कुमार एवं सिपाही मुकेश कुमार शामिल हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार को निर्देश दिया था कि अपहृत विक्की कुमार को बरामद कराना एवं इस कांड मे संलिप्त अभियुक्तो के गिरफ्तारी को सुनिश्चित करना एवं प्रगति हुये कार्यों से प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना उनकी जवाबदेही मे हैं ।
एसडीपीओ सदर अमित कुमार भी इस कांड के उदभेदन को लेकर काफी प्रयासरत हैं और नगर पुलिस अधीक्षक समेत वरीय पुलिस अधीक्षक को अनुसंधान के दौरान हुई प्रगति से अवलोकन भी करा रहें हैं।
विक्की के अपहरण के मामले मे उसकी मां माला देवी के ब्यान पर बिकास कुमार पाण्डेय ,संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ, रानी देवी एवं रीता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी 487/23दिनांक 14अक्टूबर 23को दर्ज करायी थी जब्कि विक्की घर से 11अक्टूबर की शाम के चार बजे ही घर से निकला था जो अब तक वह घर लौटा नहीं हैं।
इस मामले मे नामजद ब्लूटूथ के अलावे स्कार्पियो के चालक एवं सुपौल जिला के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूर्व मे ही न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था।
मुहल्ले के लोंगों द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा हैं कि प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो ,यही नहीं पेंथर मोवाइल नूर पर भी मुहल्ले वासियों को शक हैं कि उसकी कार्यशैली इस प्रकरण मे संदिग्ध हैं।हालांकि इस मामले मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने पेंथर मोबाईल को लहेरियासराय थाना से लाइन क्लोज कर दिया हैं लेकिन स्थानीय लोग समेत परिजन उसके विरुद्ध भी जांच की मांग कर रहें हैं।
इस प्रकरण मे पुलिस अपनी तरफ से कोई भी चूक करना नहीं चाह रही हैं , पुलिस की अनुसंधान काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।रिमांड पर लिये गये दोनों युवकों से कराई से पूछताछ कर रही हैं।
ऐसा लग रहा हैं कि पुलिस इस कांड का उदभेदन जल्द ही कर देगी।