जनता के उम्मीदों पर खड़ा उतरने वाले पदाधिकारियों को उम्मीदों से बढ़कर मिल जाता हैं सम्मान ,विशनपुर थानाध्यक्ष के विदाई समारोह मे लोंगों ने बांधा समां,सम्मान के साथ उनको दी विदाई।
दरभंगा /संजय कुमार राय
पुलिस की नौकरी मे अगर आप बेहतर पुलिसिंग करते हैं तो लोग आपको कंधे पर उठा लेते हैं ,सम्मान के साथ साथ इज्जत भी लोग उतना ही करते हैं।
ऐसा ही एक नजारा रविवार की देर शाम विशनपुर थाना परिसर मे दिखाई पड़ा। लोंगों की कतार थानाध्यक्ष को चूम रहें थे,उनकी बड़ाई मे लोग पुल बांध रहें थे ।दरअसल तीन दिन पूर्व विशनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद का वहां से एसएसपी ने तबादला कर दिया हैं। इस कारण रविवार को उनका विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस कर्मियों के अलावे स्थानीय लोंगों का हुजूम वहां आ धमका।
विशनपुर थाना के अब तात्कालीन थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद के विदाई सह सम्मान समारोह में विशनपुर थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि संतोष यादव ,पूर्व जिला परिषद सदस्य रघुजीत पासवान समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति सम्मान समारोह मे पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान बेहतर पुलिसिंग के लिये प्रखंड प्रमुख द्वारा एक शील्ड देकर भी सम्मानित किया गया।एक एक कर सभी ने सम्मान मे फूल का माला पहनाकर अपनेपन का एहसास कराया।
थाना के पुलिसकर्मियों ने भी फूल का माला पहनाकर उन्हें दिल मे रखने की बात कहीं।
यही नहीं पुलिस परिवार विशनपुर की और से उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान भावुक क्षण था ,सभी की आँखें नम हो गई। भाषण के दौरान इनके द्वारा की गई बेहतर पुलिसिंग की काफी तारीफ भी लोंगों ने की।
