घनश्यामपुर में हुआ विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी का एक दिवसीय सम्मेलन, बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा बतौर मुख्य अतिथि रहे उपस्थित।

बिरौल/ दरभंगा

घनश्यामपुर प्रखंड के शिवनगरघाट हाटगाछी मैदान में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति,बिहार के तत्वावधान में शनिवार को अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा, वि.का.शि.वि.स.के प्रदेश महासचिव शिवपूजन ठाकुर,पूर्व प्रदेश महासचिव,वि.का.शि.वि.स. रामभरोस शर्मा संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री संजय कुमार झा ने विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी की ओर से किये गए मांगों को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि आपकी जो समस्या है उसके लिए एक डेलिगेशन मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी बातों को रखेंगे,जहां मैं भी उपस्थित रहूंगा। मंत्री ने काष्ठ शिल्पी समाज के नेताओं एवं उपस्थित लोगों को अश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी से जहां तक बन पायेगा वे आपकी मदद अवश्य करेंगे। मंत्री के द्वारा दिये गए आश्वासन के बाद जोड़दार ताली बजा कर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्री झा ने बिरौल-सहरसा एस एच 17 से कुशेश्वरस्थान के फुहिया तक कमला नदी के दोनों ओर तीसरे फेज में तटबंध के सड़क निर्माण की स्वीकृति कैविनेट से मिलने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इसके निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद कुशेश्वरस्थान से लोग जयनगर होते हुए नेपाल आसानी से आ-जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास के प्रति काफी संवेदनशील हैं। यही कारण है कि बिहार के विकास की चर्चा अन्य राज्यों में भी होने लगी है।इससे पूर्व काष्ठ शिल्पी विकास समिति के जानेश्वर शर्मा, शिवपूजन शर्मा, राम गणेश शर्मा,हरेराम शर्मा, मुखिया मिथलेश शर्मा, राम अधीन शर्मा, सत्य नारायण ठाकुर, रमेश ठाकुर सहित कई स्थानीय नेताओं ने वन विभाग के द्वारा सुखी लकड़ी निलामी डाक के द्वारा सिर्फ बढ़ई जाति को आमंत्रित किया जाय,बढ़ई जाति के लिए लकड़ी काटने पर टीपी का प्रावधान समाप्त किया जाय,शिल्पी विकास निगम की स्थापना हो, लकड़ी संबंधी सभी कार्यों में बढ़ई जाति की संपूर्ण अधिकार मिले सहित अन्य मांगों को रखा।सम्मेलन की अध्यक्षता छोटे लाल शर्मा एवं मंच संचालन सत्य नारायण शर्मा कर रहे थे।

वहीं दुसरी ओर शिवनगरघाट स्थित प्लस टू विद्यालय पोखर में जल जीवन हरियाली योजना के तहत किये गए घाटों का सौंदर्यीकरण का उद्घाटन मंत्री संजय कुमार झा ने किया।मौके पर संजीव झा, नटवर कुमार, हेमंत झा,मो.फिरोज,विनोद झा,पृथ्वी चंद्र यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।