पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर न्यायमूर्ति रुद्र प्रकाश मिश्र को राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कराया शपथ ग्रहण । दरभंगा बार एसोसियेशन एवं समस्त अधिवक्ताओं मे खुशी की लहर।
पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर न्यायमूर्ति रुद्र प्रकाश मिश्र को राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कराया शपथ ग्रहण । दरभंगा बार एसोसियेशन एवं समस्त अधिवक्ताओं मे खुशी की लहर।
पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर न्यायमूर्ति रुद्र प्रकाश मिश्र को राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कराया शपथ ग्रहण ।
दरभंगा बार एसोसियेशन एवं समस्त अधिवक्ताओं मे खुशी की लहर।
दरभंगा /विधि संवाददाता
पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर न्यायमूर्ति रुद्र प्रकाश मिश्र को शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ ग्रहण कराया। श्री मिश्र द्वारा न्यायाधीश पद पर शपथ ग्रहण किये जाने की खबर मिलते ही दरभंगा बार एसोसियेशन के सदस्यों में खुशी व्याप्त हो गई। चुँकि श्री मिश्र 21 सितम्बर 2020 से 20 मई 2022 तक दरभंगा न्यायमंडल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे।वे अपने कार्यकाल में बार और बेंच की गरिमा को मर्यादित रखे। वे दरभंगा में न्याय अतिथियों को त्वरित न्याय देने के लिए सुविख्यात रहे। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर शपथ ग्रहण करने से प्रफुल्लित दरभंगा बारएसोसियेशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद, बरीय अधिवक्ता बैद्यनाथ झा, जीतेन्द्र नारायण झा, बिरेन्द्र कुमार सिंह, राजीव रंजन ठाकुर, अरुण कुमार चौधरी, अचलेन्द्र नाथ झा, बिजय नारायण चौधरी, अनिल कुमार मिश्र, सुधीर कुमार चौधरी, रमणजी चौधरी, शिवशंकर झा समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त न्यायमूर्ति श्री मिश्र को बधाइयां दी।