मिथिला मे नून -रोटी वेब सीरीज मचा रही हैं धूम ,27अक्टूबर को रिलीज हुई पहली मैथिली वेब सीरिज नूनरोटी की प्रेस वार्ता .मधुर मैथिली यूट्यूब पर दर्शक दे रहे भरपूर प्यार. दर्शकों में है उत्साह।

दरभंगा /संजय कुमार राय

27अक्टूबर २०२३ नून रोटी मधुर मैथिली यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित हो जाने के ३ दिन बाद आज दरभंगा के होटल सिंह पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में सीरिज के लेखक निर्देशक विकास झा ने कहा की मधुर मैथिली द्वारा निर्मित क्राउड फंडिंग से बनी इस वेब सीरिज में बिहार के युवाओं का बेरोजगारी और पलायन के विरूद्ध सकारात्मक समाधान और पहल करने का संघर्ष दिखाया गया है. मधुर मैथिली के लिए ये अपार हर्ष का विषय है की २७ अक्टूबर २०२३ को मधुर मैथिली के यूट्यूब चैनल पर बहु प्रतीक्षित मैथिली वेब सिरीज़ “नून रोटी” प्रदर्शित हो चुकी है दर्शक इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. मधुर मैथिली के लिए ये विषय अत्यंत हर्ष और गौरव क्षण है. मधुर मैथिली के लिए कथित वेब सीरिज का प्रदर्शन माइल स्टोन के जैसी उपलब्धि है ।

 

इस मैथिली वेब सीरिज का पूरा शूटिंग दरभंगा नगर के शुभंकरपुर और दरभंगा के एनी जगहों पर हुआ है साथ ही बिहार के एनी दस जिलों में भी इस वेब सीरिज की शूटिंग की गयी है. स्थानीय संग मंच के कलाकारों को लेकर बनायीं गयी ये वेब सीरिज मैथिली भाषा में बनी पहली वेब सीरिज है और इस वेब सीरिज में मैथिली भाषा की उप बोलियों अंगिका वज्जिका का भरपूर प्रयोग हुआ है ।
इस सीरीज में कई ऐसे दृश्य हैं जहां बिहार में हो रहे विकास की चर्चा प्रमुखता से की गई है। सीरीज के नायक बिहार के युवा हैं जो आशान्वित है ऊर्जावान हैं और कहीं से भी बिहारी पहचान को लेकर हतोत्साहित नहीं है। इस सीरीज का विषय बहुत सकारात्मक ढंग से बिहार सरकार कें पक्ष में सरकार को पर्यटन विकास हेतु इनोवेटिव विकल्प सजेस्ट करती है। इस सीरीज में युवा नायक बिहार में नए उपक्रम उद्दम और स्टार्टअप व्यवसाय के सकारात्मक और असीम अवसर को देखते हुए बिहार की भूमि अपनी मातृभूमि पर रोजगार स्व रोजगार के नए विकल्प खोजती है। इस सीरीज में दिखाए गए सम्भावित पर्यटन स्थलों में एक सिमरिया घाट के विकास पर ऑलरेडी बिहार सरकार काम कर रही । इस सीरीज में जानकी प्राकट्य स्थल सीतामढ़ी पुनौराधाम की भी प्रमुखता से चर्चा हुई है जहाँ आध्यात्मिक पर्यटन विकसित हो इसलिए बिहार सरकार निरन्तर काम कर रही है।


वेब सीरिज के प्रोमोशन कैंपेन को बहुत बड़े पैमाने पर पुरे बिहार झारखंड में प्रेस वार्ता कर की गयी है जो अपने आप में अब तक की प्रदर्शित किसी भी मैथिली सिनेमा के लिए अनूठा और प्रथम प्रयोग है. पटना में भव्य प्रीमियर शो और अररिया संग्राम के नव निर्मित सांस्कृतिक मनोरंजन केंद्र मिथिला हाट में भी इस वेब सीरिज का भव्य प्रोमोशन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जल संसाधन एवं जन सम्पर्क विभाग श्री संजय झा जी रहे हैं. प्रीमियर शो और प्रोमोशन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय मंत्री महोदय श्री संजय झा जी ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामना दिया और मधुर मैथिली की पूरी टीम के इस अनुपम प्रयास को सराहनीय और अनुकरणीय बताया।
“पावर्ड बाय आनंदम ग्रुप नूनरोटी मैथिली वेब सीरिज” के कार्यकारी निर्मात्री और अभिनेत्री रौशनी झा दरभंगा लहेरियासराय के होटल सिंह पैलेस रेस्तरा में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा की नून रोटी मैथिली वेब सीरिज बिहार और मिथिला प्रान्त में व्याप्त बेरोजगारी और पलायन की समस्या को अलग दृष्टिकोण से रेखांकित करती है साथ ही मिथिला क्षेत्र में पर्यटन और व्यवसायिक आत्मनिर्भरता के लिए क्या विकल्प हो सकते हैं इस विषय पर भी गम्भीर योजना और समाधान बताने का प्रयास करती है. मिथिला बिहार के समाज में सरकारी नौकरी के प्रति एक अलग आकर्षण है और स्व रोजगार, व्यवसाय इत्यादि की बात करने पर अभिभावक अपने बच्चों से विमुख हो जाते हैं.. आगामी वेब सीरिज में उक्त विषय पर गम्भीर बहस होते हुए देखा जा सकता है ।
श्रीमती रोशनी झा बिहार और देश की मैथिल समाज एवं एवं देश की समस्त जनता से अपील किया है की मैथिली भाषा में बनी इस पहले वेब सीरिज को अवश्य देखि जानी चाहिए और साथ में ये भी जानकारी दी की मधुर मैथिली के यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है. नून रोटी में कुल आठ एपिसोड हैं जिसमे पहला एपिसोड फ्री में देख सकते हैं और बांकी ७ एपिसोड के लिए मधुर मैथिली यूट्यूब चैनल का पेड सब्सक्रिप्शन ले के एक मामूली भुगतान कर देखा जा सकता है ।
बिहार और मिथिला क्षेत्र में व्यावसायिक पर्यटन की संभावनाओ का विकास हो इस उद्देश्य से नून रोटी की शूटिंग मिथिला के विभिन्न जिले और स्थान पर की गयी है जिसमे दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, और नेपाल में वाल्मीकि आश्रम प्रमुख हैं. और सभी कलाकार रंगमंच स जुड़े हैं और मिथिला बिहार से हीं हैं. कोशी क्षेत्र के सहरसा के महिषी में मण्डन भारती आश्रम और सिमरिया गंगा घाट पर नून रोटी वेब सीरिज के कुछ ख़ास दृश्य का फिल्मांकन किया गया है.
मुख्य कलाकार में दिवाकर झा, आदर्श भरद्वाज, ऋषभ कश्यप और मणि कौशिक संग वारिधि विशाल झा, निखिल मिश्र, प्रज्ञा झा, सत्येन्द्र झा, सोहेल सुलतान, प्रशांत राणा, सागर सिंह और सुमित श्री हैं.


निर्माता लेखक निर्देशक विकास झा और उनकी पत्नी श्रीमती रौशनी झा ने भी इस सिरिंज में मुख्य किरदार में अभिनय किया है. विकास झा और रोशनी झा अपने मधुर मैथिली चैनल पर लोकप्रिय हास्य मनोरंजक कार्यक्रम “अलर बलर” से मिथिला में जाने जाते हैं और आ रौशनी झा की लाल काकी के रूप में एक अलग छवि बनी हुई है. नूनरोटी मैथिली वेब सीरिज से पहले विकास झा ने २०११ में एक मैथिली फीचर फिल्म का निर्देशन किया था. इसके अलावा विकास झा ने मैथिली भाषा में दो बहु चर्चित लघु फिल्म “कविकल्पना” और “नमोनारायण” का निर्देशन कर चुके हैं.
छायांकन टीम में आनंद सोनी, विकास झा हैं और सम्पादन प्रक्रिया विकास झा के देख रेख में महेश कुम्भार द्वारा की गयी है. रंग शुद्धि शशांक झा जी द्वारा और ध्वनी विन्यास शंकर सिंह द्वारा किया गया है.
हाल में नून रोटी की एक मधुर गीत संग लेने चलू हमरो का प्रदर्शन भी हो चुका है जो मैथिल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय भी हुआ है और ये गीत प्रशिद्ध नवोदित गायिका प्रिया मल्लिक की मधुर गायकी में सम्पन्न हुआ है और संगीत कंपोजर प्रेम प्रकाश कर्ण हैं.
आज के इस प्रेस वार्ता में नून रोटी के कलाकार दिवाकर झा, , प्रशांत राणा, सागर सिंह,रंजू पाठक, राजेश कुमार टिंकू निखिल मिश्र, लेखक निर्देशक विकास झा, रोशनी झा जी इत्यादि उपस्थित हुए.