निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने किया बैठक।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में मंगलवार को उमेश कुमार भारती निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 78 कुशेश्वरस्थान (आ.जा. ) सह अनुमंडल पदाधिकारी एवं युनूस अंसारी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 79 गौड़ाबौराम सह डीसीएलआर के संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन पर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के साथ चुनाव के दौरान बूथों को लेकर उत्पन्न समस्या को दोनों पदाधिकारी के अलावा अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबू प्रवेज हैदर हैदरी के समक्ष रखा।जिसे पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी नियमों से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ ने इसके लिए पंचायतों व वार्डों में मतदाता जागरूकता अभियान चला कर नये मतदाताओं का नाम सूची में अंकित कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा के जिला प्रवक्ता माधव चौधरी, कुशेश्वरस्थान के भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा,माले के मनोज यादव,लोजपा के बाल गोविंद आचार्य, काग्रेस के मो.अंसार, जदयू के हीरा प्रसाद सिंह, महावीर सिंह सही कई कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को रखा।