सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले वैसे बस संचालकों के विरुद्ध प्रशासन ने लिया दंडात्मक कार्रवाई करने का फैसला।
एक दर्जन दंडाधिकारी को एसडीएम ने रोटेशन के अनुसार किया प्रतिनियुक्त

बिरौल/ दरभंगा

सरकारी आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले वैसे बस चालकों व मालिकों के विरुद्ध अनुमंडल प्रशासन ने दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी पुरी कर ली है। इसके लिए एसडीएम उमेश कुमार भारती ने सुपौल बाजार के भगत सिंह सम्मारक चौक पर एक दर्जन दंडाधिकारियों का प्रतिनियुक्त किया है। जो रोटेशन के अनुसार प्रतिनियुक्त स्थल पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ उपस्थित रहेंगे। सरकारी आदेश का सही तरीके से अनुपालन हो रहा या नहीं इसका मोनिटरिंग बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,सीओ विमल कुमार कर्ण तथा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा करेंगे। इसको लेकर थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एसडीएम उमेश कुमार भारती ने बैठक की।जिसमें एसडीएम ने जिन पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया है उनमें से सोमवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभिनव कुमार,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कामेश्वर नारायण, मंगलवार को बिरौल एमओ नेहा कुमारी, मनरेगा कनीय अभियंता गौरव राठौड़, बुधवार को कृषि समन्वयक शैलेन्द्र कुमार चावन,सहकारिता पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं गुरुवार को गौड़ा बौराम एमओ कुमोद कुमार व प्रखंड कृषि समन्वयक संजय कुमार राम,शुक्रवार को एम ओ कुशेश्वरस्थान आशिष कुमार, बीपीआरओ प्रभाकर कुमार झा, शनिवार को प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार एवं पीओ विनित कुमार झा को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो इन दिनों डियूटी पर तैनात रहेंगे। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि सभी दंडाधिकारी को अपने डियूटी पर रहने के लिए शख्त निर्देश दिया गया है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वैसे बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई कर प्रति दिन रिपोर्ट कार्यालय को समर्पित करेंगे। मालूम हो कि कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के अधिसूचना के अनुसार बिरौल अंचल अन्तर्गत मौजा अफजला डुमरी मोड़ में अधिसूचित बस पड़ाव से बसों के संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है।बावजूद बस चालकों एवं उसके मालिक के द्वारा सरकारी आदेश का अनुपालन करने के बजाय दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर बसों का अवैध पार्किंग कर जाम की समस्या उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे लोग आये दिन परेशान हो रहे हैं।